scriptढह रहा है कांग्रेस का कुनबा, छोड़ रहे हैं नेता साथ, अब इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा | Pranay Sahu resigned from Congress | Patrika News
राजनीति

ढह रहा है कांग्रेस का कुनबा, छोड़ रहे हैं नेता साथ, अब इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा

ओडिशा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

Jan 21, 2019 / 03:56 pm

Kaushlendra Pathak

rahul

ढह रहा है कांग्रेस का कुनबा, छोड़ रहे हैं नेता साथ, अब इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। हाल में तीन राज्यों में विधानसभा में मिली जीत से कांग्रेस पार्टी गदगद है। लेकिन, इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी को लगातार झटका लगता जा रहा है। पिछले कुछ समय में कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, अब एक और दिग्गज नेता ने इस्तीफा दे दिया है। ओडिशा में कांग्रेस के जानेमाने नेता प्रणय साहू ने अचानक इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ओड़िशा का दौरा करने वाले हैं। लेकिन, इससे पहले पार्टी को दो बड़ा झटका लगा है। पहले कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक नवकिशोर ने इस्तीफा दिया था। वहीं, अब प्रणय साहू के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है। साहू ने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक के पास भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले ही साल बिजेपुर उप चुनाव में वह पार्टी की तरफ से चुनाव लड़े थे और उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। वहीं, पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव में पराजय के बाद हमने बीजूपुर उपचुनाव की समीक्षा करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा था मगर मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। इसलिए, आज हमने पार्टी छोड़ दी है। कयास लगाया जा रहा है कि साहू बीजेडी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
sahu
लगातर नेता हो रहे बाहर

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब देखना यह है कि ओडिशा में कांग्रेस अपनी स्थिति कैसे मजबूत करती है। वो भी उस वक्त जब खुद राहुल गांधी ओडिशा का दौरान करने वाले हैं।

Home / Political / ढह रहा है कांग्रेस का कुनबा, छोड़ रहे हैं नेता साथ, अब इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो