scriptअमेठी से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? | priyanka gandhi hints may be she can fight bypoll from Amethi | Patrika News

अमेठी से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

locationनई दिल्लीPublished: May 18, 2019 03:41:06 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

अमेठी सीट पर उपचुनाव होने की स्थिति में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव
राहुल गांधी अमेठी और वायनाड सीट से लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव
वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका के चुनाव लड़ने की थी अटकलें

priyanka gandhi

अमेठी से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के लिए रविवार यानी कल सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होगी, जबकि 23 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। लेकिन, उससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने अमेठी ( Amethi ) लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने की स्थिति को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। ऐसी खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) अगर अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव जीतते हैं, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी अमेठी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं।
पढ़ें- थर्ड फ्रंट की कवायद: राहुल गांधी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू, माया-अखिलेश भी कर सकते हैं मुलाकात

क्या अमेठी से आजमाएंगी प्रियंका गांधी अपनी किस्मत?

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि अगर राहुल गांधी अमेठी (उत्तर प्रदेश) और वायनाड (केरल), दोनों सीटों से चुनाव जीत जाएं तो क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर प्रियंका ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला उस समय होगा जब मेरे भाई राहुल गांधी दोनों में कोई एक सीट छोड़ेंगे। उस वक्त ही सारा निर्णय लिया जाएगा। लेकिन, इशारों-इशारों में प्रियंका गांधी ने उपचुनाव लड़ने पर करीब-करीब अपनी सहमति जता दी है। हालांकि, इस मामले पर प्रियंका गांधी ने ज्यादा कुछ नहीं कहा।
पढ़ें- केजरीवाल बोले- आखिरी समय में पलटा पासा, BJP ने कहा- ‘हुआ तो हुआ’ AAP फिगर आउट करते रहिए

वाराणसी से प्रियंका के चुनाव लड़ने की थी अटकलें

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी को लेकर यह चर्चा थी कि वह वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस महासचिव से चुनाव लड़ने को लेकर कई बार सवाल किए गए, जिसपर उनका एक ही जवाब होता था कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगी। लेकिन, आखिरी वक्त में कांग्रेस ने वारणसी से अजय राय का अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अब देखना यह है कि अगर राहुल गांधी दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव जीतते हैं तो क्या सच में प्रियंका गांधी अमेठी से उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से ताल ठोकेंगी? या फिर कुछ और निर्णय लिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो