script

प्रियंका गांधी ने Twitt कर साधा निशाना, कहा – निहत्थी लड़की से डरती है केंद्र सरकार

locationनई दिल्लीPublished: Feb 15, 2021 10:55:32 am

दिशा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने।
अब प्रियंका ने ट्विट कर केंद्र को किया आगाह।

disha ravi

प्रियंका गांधी ने कहा – बंदूक वाले अब एक निहत्थी लड़की से भी डरने लगे हैं।

नई दिल्ली। किसान आंदोल और लाल किला िंहसा को लेकर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के आरोप पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि ( Disha Ravi ) की गिरफ्तारी अब तूल पकड़ने लगा है। दिल्ली पुलिस द्वारा ग्रेटा टूलकिट मामले से जुड़ी दिशा की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने ट्विटर कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
https://twitter.com/hashtag/ReleaseDishaRavi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दिशा ने दी सच बोलने वालों को ताकत

उन्होंने अपने ट्विट में मोदी सरकार का नाम लिए बगैर लिखा है कि एक निहत्थी लड़की से केंद्र सरकार डरने लगी है। लेकिन सच को सबके सामने रखने वालों का दमन करने वाली मोदी सरकार यह जान ले कि पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि ने लोगों को केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ बोलने की ताकत दी है। एक ऐसी ताकत जो सरकार के लिए आने वाले दिनों में मुसीबत बनेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो