scriptआज प्रयागराज से प्रियंका गांधी चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी, पीएम के गढ़ में भरेंगी हुंकार | Priyanka Gandhi will start election campaign from Prayagraj today,she will go to varanasi | Patrika News

आज प्रयागराज से प्रियंका गांधी चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी, पीएम के गढ़ में भरेंगी हुंकार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2019 08:47:29 am

Submitted by:

Anil Kumar

प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा नदी के रास्ते प्रयागराज से वाराणसी जाएंगी।
प्रयागराज से तीन दिन की यात्रा करते हुए पहुंचेंगी वाराणसी।
पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी उन्हीं को देंगी चुनौती।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

आज प्रयागराज से प्रियंका गांधी चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी, पीएम के गढ़ में भरेंगी हूंकार

नई दिल्ली। आम चुनाव के लिए सियासी रणभेरी बजने के साथ ही राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो चुका है। अपने विरोधियों को मात देने के लिए रणनीति के तहत सियासी चाल भी चली जा रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस एक नई रणनीति के तहत काम कर रही है। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब औपचारिक तौर पर पहली बार राजनीति में कदम रखने के बाद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के घर में घुसकर अपना पहला भाषण देते हुए उन्हें चुनौती दी। अब एक बार फिर से पीएम मोदी के गढ़ (वाराणसी) में प्रियंका गांधी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत प्रयागराज से करेंगी। माना जाता है कि प्रयागराज गांधी परिवार का पैतृक शहर है। इस चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को सीधे चुनौती देंगी।

कांग्रेस का रिटर्न गिफ्ट, मुलायम-माया, अखिलेश और अजित के खिलाफ नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार

गंगा नदी के रास्ते प्रियंका पहुंचेंगी वाराणसी

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी गंगा नदी पर बोट (नाव) से सैर करते हुए प्रयागराज से वाराणसी तक जाएंगी। प्रियंका 18 मार्च, सोमवार से 20 मार्च, बुधवार तक प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में जल मार्ग से यात्रा करेंगी। इस बीच उनके कई कार्यक्रम रखे गए हैं। बता दें कि प्रियंका के लिए जो हाईप्रोफाइल कार्यक्रम तैयार किया गया है उसके मुताबिक तीन दिन की इस यात्रा में 140 किलोमीटर तक वह जलमार्ग से सफर करेंगी। इस बीच प्रियंका जगह-जगह रूककर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इस यात्रा का समापन 20 मार्च को वाराणसी के अस्सी घाट पर होगा। इस दौरान हजारोें की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। यहां पर प्रियंका कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौैती देंगी। बता दें कि कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि प्रियंका फूलपुर से चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन प्रियंका ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह पर्दे के पीछे रहकर पहले संगठन को मजबूत करेंगी और 2019 आम चुनाव में सरकार बनाने के लिए काम करेंगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी रविवार को आम आदमी के साथ एक साधारण फ्लाइट से लखनऊ पहुंचीं, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ बातचीत की।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो