scriptडिप्टी सीएम के घर के बाहर कूड़े के साथ प्रदर्शन, घर में भी फेंका कूड़ा | Protest with the garbage next to the house and office of Manish Sisodia | Patrika News

डिप्टी सीएम के घर के बाहर कूड़े के साथ प्रदर्शन, घर में भी फेंका कूड़ा

Published: Jan 28, 2016 12:39:00 pm

दो दिन से एमसीडी कर्मचारी हड़ताल पर, दिल्ली के डिप्टी सीएम के घर व दफ्तर के बाहर कूड़े के साथ प्रदर्शन

Manish Sisodia

Manish Sisodia

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर लोग कूड़े के ढेर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ प्रदर्शनकारियों ने सिसोदिया के घर में भी कूड़ा फेंका है।

बता दें कि दिल्ली में एमसीडी के कर्मचारी वेतन न मिलने के चलते पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसके चलते दिल्ली में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं और लोग मुंह पर कपड़ा रख कर निकलने को मजबूर हैं। हिंदू राव अस्पताल के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। जिसके चलते खतरनाक संक्रामक फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो