आरोप साबित करने की चुनौती दी वी नारायणसामी ने अमित शाह को इस आरोप को साबित करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वे इसे साबित नहीं करेंगे तो मैं उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा करूंगा।
शाह का बयान हैरान करने वाला पुडुचेरी के पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र की ओर से सभी कल्याणकारी योजनाओं को रोका जा रहा था। वे इसके लिए उप राज्यपाल किरण बेदी का भी इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रूप से और गांधी परिवार के खिलाफ हैरान करने वाला बयान दिया है। यह बहुत दुखद और खतरनाक चलन है। BJP को झूठ बोलने की आदत है।