scriptPunjab Cabinet Expansion: राहुल गांधी, प्रियंका और पंजाब सीएम ने घंटों मंथन के बाद फाइनल की पंजाब कैबिनेट, विस्तार की घोषणा किसी भी वक़्त | punjab cm meeting rahulgandhi and priyankagandhi for cabinet expansion | Patrika News

Punjab Cabinet Expansion: राहुल गांधी, प्रियंका और पंजाब सीएम ने घंटों मंथन के बाद फाइनल की पंजाब कैबिनेट, विस्तार की घोषणा किसी भी वक़्त

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2021 11:13:14 am

Submitted by:

Nitin Singh

पंजाब कैबिनेट विस्तार को लेकर कल पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस बैठक में राहुल गांधी और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा प्रियंका गांधी, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। खबरों की मानें तो करीब 4 घंटे लंबी चर्चा के बाद कैबिनेट विस्तार पर मुहर लग गई है।

पंजाब कैबिनेट विस्तार

पंजाब कैबिनेट विस्तार

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव (punjab assembly election 2022) से पहले मुख्यमंत्री बदलने पर अब कांग्रेस कई और बदलाव कर रही है। बता दें कि पार्टी ने कई अहम पदों पर तैनात लोगों को बदला है और अब कांग्रेस पार्टी में कैबिनेट विस्तार (punjba cabinet expansion) को लेकर मंथन चल रहा है। इसको लेकर कल पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की।
बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

जानकारी के मुताबिक यह बैठक देर रात तक चली इस बैठक में राहुल गांधी और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा प्रियंका गांधी, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। खबरों की मानें तो करीब 4 घंटे लंबी चर्चा के बाद कैबिनेट विस्तार पर मुहर लग गई है। इस बैठक में मंत्रिमंडल के समीकरण, किसे बाहर किया जाए और किसे शामिल किया जाए समेत हर मसले पर बात हुई।
किसी भी वक्त हो सकती है घोषणा

इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly election 2022) पर ध्यान केंद्रित करते हुए मंत्रिमंडल की लगभग लिस्ट फाइनल कर ली गई है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। अब सभी की नजर इसी पर टिकी है कि पार्टी मंत्रिमंडल में किन नामों को शामिल करती है। बता दें कि पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में चल रहे तमाम नामों से अलग चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर पार्टी ने सभी को चौका दिया था।
यह भी पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू के बहाने अनिज विज का कांग्रेस पर हमला, सिद्धू को आगे करना राष्ट्र विरोधी साजिश

चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) को क्या जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं क्या उस पद से कैप्टन का पार्टी के प्रति जो गुस्सा है वो शांत होगा। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि मैं पार्टी में अपमानित महसूस कर रहा था। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अनुभवहीन बता दिया था। अब लोगों की नजरें कैप्टन के अलगे कदम पर टिकी हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो