scriptपंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान, इन नेताओं के नाम भी शामिल | Punjab: Congress named Navjot Singh Sidhu in list of star campaigners | Patrika News

पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान, इन नेताओं के नाम भी शामिल

Published: Oct 11, 2019 01:09:23 pm

Submitted by:

Mohit sharma

कांग्रेस ने पंजाब के उपचुनाव में स्टार प्रचारक घोषित किया है
कांग्रेस ने पंजाब में सिद्धू को इस सूची मे 29वें पायदान पर रखा गया है
सिद्धू मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद काफी दिनों से पार्टी से दूरी बनाए हैं

a.png

,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में उपेक्षा का शिकार नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक अच्छी खबर आई है।

दरअसल, दोनों विधानसभा चुनाव में कांग्र्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर चल रहे सिद्धू को पार्टी ने पंजाब के उपचुनाव में स्टार प्रचारक घोषित किया है।

कांग्रेस ने पंजाब में उनको अपने स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया है। हालांकि सिद्धू को इस सूची मे 29वें पायदान पर रखा गया है।

आपको बता दें कि सिद्धू मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद काफी दिनों से पार्टी से दूरी बनाए हैं।

यहां चौंकाने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सूची सौंपी है, उसमें खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु का नाम गायब है।

दरअसल, अहम सवाल यह भी है कि आशु फिलहाल दाखा में कैप्टन संदीप संधू की कंपेन की कमान संभाले हुए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की इस सूची में 14 मंत्रियों को भी शामिल किया है।

कांग्रेस ने सूची में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधी समझे जाने वाले प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो को भी जगह दी है।

a1.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो