scriptबिहार की पूर्व सीएम का मोदी सरकार पर निशाना, देश के उच्च संस्थानों की साख पर लगा दिया बट्टा | rabri devi allegation on modi govt spoilled cbi image | Patrika News

बिहार की पूर्व सीएम का मोदी सरकार पर निशाना, देश के उच्च संस्थानों की साख पर लगा दिया बट्टा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 13, 2019 01:58:02 pm

बिहार की पूर्व सीएम का मोदी सरकार पर निशाना, देश के उच्च संस्थानों की साख पर लगा दिया बट्टा

rabri

बिहार की पूर्व सीएम का मोदी सरकार पर निशाना, देश के उच्च संस्थानों की साख पर लगा दिया बट्टा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच घमासान भी शुरू हो गया है। मोदी सरकार को घेरने के लिए राष्ट्रीय दलों ने तीर चलाना शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में अब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी भी शामिल हो गई हैं। राबड़ी देवी ने सीबीआई की साख को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा है।

राबड़ी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सीबीआई को सरकार ने तमाशा बना दिया है, पहले आलोक वर्मा को हटाया गया और अब उन्होंने इस्तीफा देकर सरकार को आईना दिखा दिया है। वह बिहार विधान परिषद के राजद सदस्य सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन को श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। खुर्शीद मोहम्मद का निधन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

पूर्व मुख्यमंत्री इतने भर से कहां मानने वालीं थी। राबड़ी ने आगे कहा कि यह मंथन का वक्त है और देश की जनता को सोच कर मोदी सरकार को रोकना होगा। तभी जनता के अच्छे दिन आएंगे। राबड़ी ने आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को भी जमकर घेरा। राबड़ी ने कहा कि बिहार में लगातार हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और सरकार इनपर नियंत्रण पाने में नाकाम है। गया जिले में हुए अंजना हत्याकांडने प्रशासन की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो