scriptकिसानों के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री का विवादित बयान, मीडिया में आने के लिए अपना रहे तरह-तरह के हथकंडे | radhamohan singh gave big controversial statement on farmer | Patrika News

किसानों के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री का विवादित बयान, मीडिया में आने के लिए अपना रहे तरह-तरह के हथकंडे

locationनई दिल्लीPublished: Jun 02, 2018 06:42:48 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किसान को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है।

radhamohan singh

किसानों के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री का विवादित बयान, मीडिया में आने के लिए अपना रहे तरह-तरह के हथकंडे

नई दिल्ली। देश में किसानों की आत्महत्या और प्रदर्शन पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आने के लिए कुछ किसान तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पूरे देश में करोड़ों की संख्या में किसान हैं और उसमें कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका कोई मायने नहीं है।
मीडिया में आने के लिए कुछ किसान कर रहे हैं यह काम- राधामोहन सिंह

वहीं, जब कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन और हाल के दिनों में उनकी आत्महत्या से संबंधित सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा किसानों के हित का काम किया जा रहा है और देश के करोड़ों किसानों में से कुछ ही किसान ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं, बिहार के विशेष राज्य की मांग के सवाल पर राधामोहन सिंह ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने बैठक में केंद्र और राज्य के बीच के मामले में राज्यों का कर का हिस्सा बढ़ा दिया था, ऐसे में अब 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने पर इसे देखा जाएगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और किसानों को हो रही असुविधा को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर है और इस पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में किसान बंद आंदोलन आज से शुरू हो गया है।
खट्टर ने भी दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लार खट्टर ने भी आज किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं है, किसान बेवजह की फालतू चीजों में ध्यान लगा रहे हैं और ऐसा करके वो सिर्फ अपना ही नुकसान कर रहे हैं। आपको बता दें कि गुरुवार से मध्यप्रदेश के किसानों ने 10 दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके बाद करीब 130 किसान संगठनों पूरे देश के अंदर इस हड़ताल का समर्थन किया है। गुरुवार को ही एमपी के अलावा पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो कि अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो