script24 अकबर रोड पर राहुल लगाएंगे जनता दरबार, 30 लोगों से हर सप्‍ताह करेंगे मुलाकात | rahu meets 30 party workers on 24 akbar road in a week | Patrika News
राजनीति

24 अकबर रोड पर राहुल लगाएंगे जनता दरबार, 30 लोगों से हर सप्‍ताह करेंगे मुलाकात

24 अकबर रोड पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी अब हर सप्‍ताह 30 लोगों से करेंगे मुलाकात।

Feb 07, 2018 / 01:32 pm

Dhirendra

rahul gandhi
नई दिल्‍ली. कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी अब हर सप्‍ताह पार्टी मुख्‍यालय 24 अकबर रोड पर सप्‍ताह में एक बार जनता दरबार लगाएंगे और एक घंटे का समय देंगे। इस दौरान वो पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सप्‍ताह में दो बार पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसकी शुरुआत उन्‍होंन्रे बुधवार से कर दी है। आपको बता दूं कि पार्टी अध्‍यक्ष पद का कार्यभार दिसंबर में ग्रहण करने के दो महीने बाद उन्‍होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से खुद को कनेक्‍ट करने के मकसद से ये पह की है। इसे कांग्रेस पार्टी में एक नई परंपरा की शुरुआत मानी जा रही है।
सोनिया से अलग दिखना चाहते हैं राहुल
कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि 47 वर्षीय राहुल गांधी पार्टी में नई नेतृत्‍वशैली को बढ़ावा देना चाहते हैं। खासतौर से सोनिया गांधी की स्‍टाइल से वो कुछ अलग दिखना चाहते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि 24 अकबर रोड में उनकी ये सप्‍ताहिक बैठक जनता दरबार की तरह होगा। उनकी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सफदरजंग रोड पर इसी तरह दरबार में लोगों से मिला करती थीं। पार्टी के नेता व प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंहवी ने बताया है कि उनके इस पहल से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही आम लोग भी नियमित रूप से उनसे मुलाकात कर पाएंगे। इससे पार्टी को आम लोगों और कार्यकर्ताओं से करीब का रिश्‍ता जोड़ने में मदद मिलेगी।
पार्टी के पदाधिकारी करेंगे मुलाकातियों का चयन
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने जानकारी दी है कि वो हर सप्‍ताह एक घंटे की बैठक के दौरान 30 लोगों से बारी-बारी मिलेंगे। इन लोगों का चयन पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। अभी तक राहुल गांधी यूपीए की चेयरपर्सन और अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलते रहे हैं। जब से वो पार्टी के महासचिव बने तब से उनका दस जनपथ पर पार्टी े नेताओं और कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से मुलाकात होती रही रही है।

Home / Political / 24 अकबर रोड पर राहुल लगाएंगे जनता दरबार, 30 लोगों से हर सप्‍ताह करेंगे मुलाकात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो