राजनीति

PNB SCAM पर राहुल और केजरीवाल ने सरकार पर बोला हमला, कांग्रेस ने दागे 5 सवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मुददे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है।

Feb 15, 2018 / 04:18 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले ने सियासी हलचल को हवा दे दी है। बड़े पैमाने पर हुए इस फर्जीवाड़े को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। एक ओर जहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पीएनबी मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है, वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मुददे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। सीएम केजरीवाल ने रीट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि क्या इस पर भरोसा करना संभव है कि नीरव मोदी या विजय माल्या बिना सरकार की लापरवाही के देश छोड़ने में सफल हो गए।

 

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/964023902753128448?ref_src=twsrc%5Etfw
सरकार की खिंचाई

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सरकार की खिंचाई की है। सुरजेवाला ने कहा है कि क्या विजय माल्या की तर्ज पर ही नीरव मोदी को भगाने में सरकार के किसी व्यक्ति ने ही मदद की है? कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या अब यह कानून बन गया है कि जनता का पैसा लेकर किसी को भी देश से भागने दिया जाएगा। बता दें कि पीएनबी की मुंबई स्थित एक ब्रांच में 11360 करोड़ रुपए के फर्जी ट्रांजैक्शन मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशायल ने बड़ी कार्रवाई की है।
https://twitter.com/hashtag/ModiScam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने इसे गाइड टू लूटिंग इंडिया बताया है।

https://twitter.com/hashtag/From1MODI2another?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस की पांच सवाल

1. स्कैम को लेकर 26 जुलाई, 2016 को पीएमओ व पीएम को सूचना दी गई। कार्रवाई क्यों नहीं?
2. फेक लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आधार पर बैंकिंग सिस्टम के साथ खिलवाड़ कैसे किया गया?
3. आखिर नीरव मोदी को किसका सपोर्ट है कि पूरा सिस्टम बायपास कैसे हो गया?
4. 29 जनवरी, 2018 को सीबीआई को सूचना मिलने के बाद भी लेकिन नीरव मोदी देश कैसे छोड़ गए।
5. भ्रष्टाचार पर चोट करने वाली सरकार को नीरव मोदी ने धता कैसे बताया।

Home / Political / PNB SCAM पर राहुल और केजरीवाल ने सरकार पर बोला हमला, कांग्रेस ने दागे 5 सवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.