पीएम के इंटरव्यू पर राहुल और प्रियंका का तंज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती। जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलती’। इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी के इस इंटरव्यू पर तंज कसा है। एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा विदेशों में ही दिखाई देते हैं और देश के बड़े-बड़े अभिनेताओं से अपना इंटरव्यू भी करवाते हैं।
चुनाव आयोग इस इंटरव्यू पर सख्त कदम उठाए- कांग्रेस प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जनता को नहीं समझते। नेता को जनता की बात समझनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि नेता जनता के बीच जाए, लेकिन पीएम के पास इसके लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि
भाजपा की राजनीति हवा-हवाई है। वह सिर्फ प्रचार की राजनीति कर रही है और लोकतंत्र को दुर्बल बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है कि इस मामले पर चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाने चाहिए।