scriptकर्नाटक चुनाव : चुनाव आयोग को मिला मिस्‍टर भरोसेमंद द्रविड़ का साथ | rahul dravid to be state election icon in karnataka | Patrika News

कर्नाटक चुनाव : चुनाव आयोग को मिला मिस्‍टर भरोसेमंद द्रविड़ का साथ

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2018 04:32:15 pm

Submitted by:

Mazkoor

कर्नाटक में कुल 72 फीसदी वोटर यानी 4.96 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 97 प्रतिशत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं।

rahul dravid

बेंगलूरु : एक जमाने में भारतीय क्रिकेट टीम के दीवार रह चुके कर्नाटक के राहुल द्रविड़ पर अब कर्नाटक राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने दांव लगाया है। उन्‍होंने राज्य विधानसभा चुनाव का आइकन बनाया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने दी। उन्‍होंने बताया कि राहुल द्रविड़ राज्य विधानसभा चुनाव के आइकन हैं। इसके अलावा राज्‍य चुनाव के लिए फिल्म एवं संगीत निदेशक योगराज भट एक शीर्षक गीत तैयार कर रहे हैं, जो 2018 कर्नाटक चुनाव का गान होगा और इसे एक हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।

बतौर अंडर 19 कोच भारत को दिला चुके हैं विश्‍व कप
राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। भारतीय टीम के दीवार के नाम से मशहूर यह क्रिकेटर टेस्‍ट और वनडे में भारती की कप्‍तानी भी कर चुके हैं और वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेट कोचों में उनका शुमार होता है। उनके नेतृत्व में भारती अंडर- 19 की टीम एक बार विश्‍वकप के फाइनल में तो दूसरी बार में विश्‍वकप जीतने में कामयाब रही है।

दिव्‍यांग सरकारी कर्मचारी भी इस बार होंगे मतदान कर्मी
राजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि स्‍टेट इलेक्‍शन कमीशन इस बार कुछ और नई पहले करने जा रहा है। उसने इस बार दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को भी कुछ मतदान केंद्रो में मतदान कर्मी बनाने का फैसला लिया है। वह चुनिंदा मतदान केंद्रों पर बतौर मतदानकर्मी चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसी ही एक और पहल के तहत इस बार 450 महिला मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और उसके नतीजे 15 मई को आएंगे।

इवीएम के साथ वीवीपैट का होगा इस्‍तेमाल
इस बार कर्नाटक चुनाव में इवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव में खास इंतजाम किया गया है। 450 मतदान केंद्रों की व्यवस्था पूरी तरह से महिलाएं संभालेंगी। चुनाव प्रचार के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा। चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।

करीब 5 करोड़ हैं वोटर
कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। मालूम हो कि कर्नाटक की जनसंख्या में 72 फीसदी वोटर हैं। इनमें से 97 प्रतिशत मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस बार चुनाव में कुल 56 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो