राजनीति

दिल्ली : फुटपाथ पर प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, जाना उनका हालचाल

– राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने दिल्ली के सुखदेव विहार ( Sukhdev Vihar ) में प्रवासी मजदूरों ( Migrant workers ) से की मुलाकात

May 17, 2020 / 07:38 am

Kapil Tiwari

rahul gandhi meet migrant workers

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पैदल ही अपने घर की तरफ पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों ( Migrant workers ) से अचानक मिलने पहुंच गए। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर मजदूरों से उनका हालचाल जाना। आपको बता दें कि, स्पेशल श्रमिक ट्रेनों के संचालन के बाद भी भारी संख्या में अब भी मजदूर पैदल ही अपने घर को निकल रहे हैं।

मजदूरों को उपलब्ध कराई गाड़ी और अन्य मदद

राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले मजदूरों ने बताया कि वे हरियाणा से पैदल आ रहे थे। तभी सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर राहुल गांधी उनसे मिले। उन्होंने मजदूरों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए गाड़ी भी उपलब्ध करवाई। मजदूरों का कहना है कि कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें ये गाड़ी उनके घर तक छोड़ देगी। इसके साथ ही गांधी ने उनको भोजन, पानी और मास्क जैसी कुछ अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। बताया जा रहा है कि इनमें से कई मजदूर उत्तर प्रदेश और कई मध्यप्रदेश में अपने घर के लिए अंबाला से रवाना हुए हैं।

हिरासत में नहीं लिए गए प्रवासी मजदूर

इस मुलाकात के बाद ऐसी खबरें भी आने लगीं कि जिन मजदूरों से राहुल गांधी मिले, उनको हिरासत में लिया गया। लेकिन, पुलिस के सूत्रों में इस जानकारी को नकारा। सूत्रों का कहना है कि इन मजदूरों को बस मौके पर रोककर रखा गया है। उन्हें एक बड़े समूह के रूप में एक गाड़ी में जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

शनिवार सुबह राहुल गांधी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

आपको बता दें कि मजदूरों से मुलाकात के कुछ घंटों पहले ही राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी से अपील की थी कि सरकार सीधे इन गरीबों के खाते में पैसा ट्रांसफर करे। इसके साथ ही उन्होंने न्याय योजना लागू करने की भी मांग की थी।

Home / Political / दिल्ली : फुटपाथ पर प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, जाना उनका हालचाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.