script

कांग्रेस में आपसी टकराव से Rahul Gandhi नाराज, कहा – चुनाव करा खत्म करो चयन का विवाद

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2021 09:41:07 am

विवाद को अब यहीं खत्म करो।
हम सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।

rahul gandhi

संगठन का चुनाव कराकर इस मुद्दे को यही खत्म किया जाना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के अंदर जारी टकराव शुक्रवार को फिर सामने आ गया। इससे नाराज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संगठन का चुनाव कराकर विवाद को यहीं पर खत्म करने की जरूरत है। दरअसल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की टिप्पणी पर सीडब्लूसी के दौरान टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
प्रियंका ने कहा- राहुल जो तुमने किया, ऐसी हिम्मत कुछ लोगों में ही होती है

गहलोत का बयान अपमानजनक

दरअसल, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्र लिखने वाले ऐसे कई नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से संगठनात्मक चुनाव की मांग कर रहे हैंं। गहलोत की इस टिप्पणी का पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अपमानजनक बयान है।
हम सबका सम्मान करते हैं

कांग्रेस के नेताओं के बीच टकराव को देखते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। संगठन का चुनाव कराकर इस मुद्दे को यही खत्म किया जाना चाहिए।
क्या कहा था गहलोत ने

जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत ने बैठक में कहा कि हम सभी लोग इतने वर्षों में चुनाव से यहां तक नहीं आए हैं बल्कि चयन की प्रक्रिया से होकर आए हैं। गहलोत ने किसी नेता का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि वर्षों तक बिना चुनाव के सीडब्ल्यूसी में रहने वाले लोग ही चुनाव की मांग कर रहे हैंं। जबकि आपसी लड़ाई छोड़कर पीएम मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी से लड़ने की जरूरत है। चुनाव का मुद्दा कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ना चाहिए और उन पर भरोसा करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो