scriptRahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी का इशारों में पीएम मोदी पर निशाना, कहा- Mr 56′ चीन से डरता है | Rahul Gandhi Attacks PM Modi, Says Mr 56 Is Scared Of China | Patrika News

Rahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी का इशारों में पीएम मोदी पर निशाना, कहा- Mr 56′ चीन से डरता है

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2021 05:36:46 pm

Submitted by:

Nitin Singh

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चीन की भारत में घुसपैठ और इससे सीमा पर शहीद हुए भारतीय जवानों की खबरों का एक वीडियो साझा कहा कि Mr 56′ चीन से डरता है।

राहुल गांधी

राहुल गांधी

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चीन की भारत में घुसपैठ और इससे सीमा पर भारतीय जवानों की शहादत की खबरों का एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्टन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के नाम का जिक्र किए बिना लिखा, Mr 56′ चीन से डरता है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1441350545491431428?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत-चीन सीमा विवाद पर हमलावर हैं राहुल गांधी बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। इससे पहले भी वो कई बार पीएम मोदी पर चीन की भारत में घुसपैठ का कड़ा जवाब न देने का आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने इसी विषय पर एक खबर शेयर की थी, जिसमें एक रिपोर्ट के हवाले से चीन द्वारा लद्दाख के पास हथियार तैनात करने और ऊंची जगहों पर रात में अभ्यास करने का दावा किया गया था।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1440212747178840064?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1440196538878205952?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम पर लगाया सच छिपाने का आरोप

राहुल गांधी का कहना है कि सीमा पर हम एक नए युद्ध प्रतिमान का सामना कर रहे हैं, इसे नज़रअंदाज़ करने से काम नहीं चलेगा। इसके साथ ही राहुल गांधी कई बार पीएम मोदी के ‘न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है’ वाले बयान को सफेद झूठ करार दे चुके हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि पीएम मोदी देश से सच छिपा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी, प्रियंका और पंजाब सीएम ने घंटों के मंथन के बाद फाइनल की पंजाब कैबिनेट

गौरतलब है कि पिछले साल चीन और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इनमें भारत के कई जवान शहीद हो गए, वहीं भारत ने भी चीन को काफी नुकसान पहुंचाने का दावा किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया को लेकर बातचीत शुरू हुई। इस दिशा में दोनों देशों की सेनाओं ने कदम भी आगे बढ़ाया, लेकिन ये प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। नतीजा यह रहा कि सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो