scriptराहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अमित शाह पर विवादित बयान केस में अब पेशी की जरूरत नहीं | Rahul Gandhi big relief from Jharkhand High Court in amit shah defamation case | Patrika News

राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अमित शाह पर विवादित बयान केस में अब पेशी की जरूरत नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Jan 22, 2019 07:27:20 am

Submitted by:

Chandra Prakash

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका में उनके विवादित बयान के आधार पर 10 करोड़ रुपए हर्जाने में मांगे गए हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अमित शाह पर विवादित बयान केस में अब पेशी की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ उनके बयान से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने की जरुरत नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए चार हफ्ते बाद की तारीख तय की है। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को कोर्ट में पेश हुए राजीव रंजन ने कहा कि हाई कोर्ट ने राहुल को राहत देते हुए रांची में उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी।

हर्जाने में मांगे गए हैं 10 करोड़ रुपए

हरमू इलाके के निवासी भाजयुमो के पदाधिकारी नवीन कुमार झा ने जिला अदालत में एक याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पर बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्‍पणी का आरोप लगाया। झा ने याचिका में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने शाह के खिलाफ कटु टिप्पणी की थी, जिससे उन्हें दुख हुआ था और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके एवज में मानहानि के रूप में 10 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की गई। इसी याचिका के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष को सम्मन जारी किया था।

राहुल ने बीजेपी अध्यक्ष को बताया था हत्यारा

झा ने राची अदालत में अपनी याचिका में कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्‍ली में आयोजित अधिवेशन में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। राहुल ने कहा था कि बीजेपी में एक हत्‍यारा अध्‍यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो