राजनीति

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव से बेेखौफ राहुल गांधी, कहा- आप जो भी चाहें कीजिए

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की आलोचना को लेकर भाजपा हमलावर।
राहुल गांधी बोले- मैंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, जो चाहे करो।
नाथूराम गोडसे पर कथित बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर की हुई आलोचना।

नई दिल्लीNov 30, 2019 / 09:07 am

अमित कुमार बाजपेयी

Chinmayanand case: राहुल गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा सड़कों पर डटे रहेंगे और हर दमन का सामना करेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की आलोचना को लेकर भाजपा के हमले और विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव की मांग से बेखौफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इस मुद्दे पर उनका रुख बिल्कुल साफ है और भाजपा जो चाहे कर सकती है।
बिग ब्रेकिंगः कब रिहा होंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती… इस दिग्गज भाजपा नेता ने दी जानकारी…

भाजपा सांसद द्वारा उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव की मांग के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “साध्वी प्रज्ञा जो कहती हैं, उसमें उनका भरोसा है। मैं उनसे सहमत नहीं हूं। आप जो भी चाहें, कीजिए। मैंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।”
इससे पहले लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताने के लिए विशेषाधिकार प्रस्ताव की मांग की थी।

https://twitter.com/hashtag/DrPriyankaReddy?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा था, “आतंकवादी प्रज्ञा आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहती हैं। भारत की संसद के इतिहास में एक दुखद दिन।”
ठाकुर को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर की गई उनकी टिप्पणी के बाद विपक्षी हमले व सेंसर प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। ठाकुर ने शुक्रवार को संसद में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, लेकिन राहुल गांधी को आतंकवादी कहने के लिए निशाना भी बनाया। इस पर उन्हें दुबे का समर्थन मिला, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए।
BIG BREAKING: भाजपा के दिग्गज नेता ने उद्धव ठाकरे को बताया गोडसे का भक्त… फिर कहा… मचा हड़कंप…

इससे पहले दिन में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जैसे परिधान धारण कर ठाकुर के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया और भोपाल की सांसद को संसद से बाहर निकालने की मांग की।
भाजपा नेतृत्व ने गुरुवार को ठाकुर की टिप्पणी पर उन्हें दंडित किया और उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया और मौजूदा शीतकालीन सत्र में उन्हें पार्टी संसदीय दल की बैठकों में शामिल होने से भी रोक दिया।

Home / Political / विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव से बेेखौफ राहुल गांधी, कहा- आप जो भी चाहें कीजिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.