Rahul Gandhi ने केंद्र पर बोला हमला, मकर संक्रांति और पोंगल पर किसानों को दी बधाई
- मकर संक्रांति और पोंगल पर किसान भाईयों को दी शुभकामनाएं।
- राहुल गांधी आज मदुरई में आयोजित जलीकट्टू में भाग लेंगे।

नई दिल्ली। आज देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने ट्विट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं दी हैं। इसके बहाने उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना भी साधा है।
PM Modi ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई, इस बात की कामना की
जलीकट्टू का हिस्सा बनूंगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में आज के तमिलनाडु दौरे के बारे में भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि वह आज विवादित जल्लीकट्टू उत्सव का मैं गवाह बनूंगा। उन्होंने तमिल में लिखा है कि मैं आज आपके साथ पोंगल मनाने तमिलनाडु आ रहा हूं। मैं मदुरै में जल्लीकट्टू उत्सव में भाग लूंगा। दक्षिणी राज्य के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी इस यात्रा से किसानों और साहसी तमिल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
हम किसानों के साथ हैं
राहुल गांधी ने अपने ट्विट में लिखा है कि फसल कटाई का मौसम आनंद और उत्सव का समय होता है। मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारे उन किसान-मजदूर भाइयों के लिए विशेष प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। हम उनके साथ हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi