scriptराहुल गांधी बोले, ‘लोकतंत्र ने भाजपा को फ्रस्टेट किया है, कांग्रेस के लिए डर एक पराई चीज है’ | Rahul Gandhi praised Goa Congress leader for Gandhigiri | Patrika News

राहुल गांधी बोले, ‘लोकतंत्र ने भाजपा को फ्रस्टेट किया है, कांग्रेस के लिए डर एक पराई चीज है’

locationनई दिल्लीPublished: Dec 22, 2018 08:32:11 pm

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गोवा में अपनी पार्टी की नेता प्रतिमा कुटिन्हो की सराहना की। राहुल ने कहा कि उन्हें प्रतिमा की ‘गांधीगीरी’ पर गर्व है।

rahul gandhi

राहुल गांधी के आने की सुगबुगाहट, सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची कांग्रेस की टीम

पणजी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गोवा में अपनी पार्टी की नेता प्रतिमा कुटिन्हो की सराहना की। राहुल ने कहा कि उन्हें प्रतिमा की ‘गांधीगीरी’ पर गर्व है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रफाल फाइटर सौदे में उनके आरोपों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमले किए गए।
राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट अपने संदेश में कहा कि उनको कांग्रेस की प्रदेश महिला इकाई की प्रमुख प्रतिमा कुटिन्हो की ‘गांधीगीरी के जज्बे’ पर गर्व है। कथित तौर पर भाजपा समर्थकों ने शुक्रवार को झड़प के दौरान उन पर हमले किए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो