scriptराहुल गांधी तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद छुट्टी पर निकले , बहन प्रियंका के साथ यहां दिखे | rahul gandhi reach shimla for holiday with sister priyanka vadra | Patrika News

राहुल गांधी तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद छुट्टी पर निकले , बहन प्रियंका के साथ यहां दिखे

locationनई दिल्लीPublished: Dec 19, 2018 12:28:30 pm

तीनों राज्यों में सरकार बनाने के बाद छुट्टी पर निकले राहुल गांधी, बहन प्रियंका के साथ यहां दिखे

rahul gandhi

राहुल गांधी तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद छुट्टी पर निकले , बहन प्रियंका के साथ यहां दिखे

नई दिल्ली। पांच राज्यों में मैराथन काम करने के बाद राहुल गांधी ने तीन राज्यों (भाजपा के गढ़) में जीत हासिल कर न सिर्फ पार्टी को नई जान दी बल्कि कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल भी बढ़ाया। तीनों राज्यों में सरकार बनाने और अपने वादों की पहली किस्त (किसानों की कर्ज माफी) अदा करने के बाद राहुल गांधी अब छुट्टी बनाने निकल गए हैं।
https://twitter.com/Supriya23bh/status/1075047686766772224?ref_src=twsrc%5Etfw
अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके भतीजा भतीजी भी मौजूद हैं। शिमला पहुंचने से पहले मंगलवार देर रात राहुल, प्रियंका और उनके बच्चों ने सोलन के तरनतारन ढाबे पर करीब आधे घंटे तक वक्त बिताया. यहां उन्होंने मैगी खाई और कॉफी पी।

आपको बता दें कि राहुल का ये दौरा पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है। दरअसल, प्रियंका वाड्रा का शिमला के छराबरा इलाके में अपना घर भी बनवा रही हैं। पिछले दिनों वे सोनिया गांधी के साथ ही यहां पहुंचीं और घर में चल रहे काम काज का जायजा लिया। आपको बता दें कि राहुल और प्रियंका दोनों चंडीगढ़ के रास्ते शिमला पहुंचे हैं।
छराबड़ा में राहुल की मौजूदगी को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि यह राहुल का निजी दौरा है लेकिन स्थानीय कांग्रेसी नेता यहां उनसे मुलाकात करने की भी कोशिश करेंगे। बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए लगातार बड़ी रैलियां कीं। इस दौरान राहुल ने कई जनसभाएं और रोड शो के जरिए भी मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो