scriptकर्नाटक में दिखा राहुल का नया अवतार, तस्वीरों में देखिए किन-किन लोगों के साथ खिंचवाई फोटो | Patrika News
राजनीति

कर्नाटक में दिखा राहुल का नया अवतार, तस्वीरों में देखिए किन-किन लोगों के साथ खिंचवाई फोटो

8 Photos
6 years ago
1/8

चुनावी दौरे पर बंगलूरु पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने सफाईकर्मियों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

2/8

कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बीच पाकर सफाई कर्मचारी काफी खुश दिखाई दिए। सभी कर्मचारियों ने राहुल के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी मौजूद थीं।

3/8

सफाई कर्मचारियों ने राहुल गांधी से कुछ सवाल भी किए जिसका जवाब भी उन्होंने दिया। गले लगाकर राहुल गांधी कर्मचारियों का दुख-दर्द बांटते दिखाई दिए।

4/8

कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधी रविवार को अलग अंदाज में दिखे। वे यहां पर एक महिला सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे और उसके यहां नास्ता भी किया।

5/8

इस दौरान राहुल गांधी ने सफाईकर्मी के परिवार वालों के साथ फोटो भी खिंचवाई। राहुल को अपने बीच पाकर सफाईकर्मचारी काफी खुश नजर आए।

6/8

चुनावी दौरे पर कर्नाटक पहुंचे राहुल ने महिलाओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।

7/8

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी में कारोबारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों का हाल-चाल जाना।

8/8

राहुल ने कारोबारियों को भरोसा देते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर जीएसटी में संसोधन कर व्यापारियों को राहत दी जाएगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.