राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- वे चौकीदार नहीं, भागीदार हैं
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बदला नहीं लेंगे, गुजरात को बदलेंगे। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नवसर्जन गुजरात यात्रा के चौथे चरण के दूसरे दिन बनासकांठा जिले के अंबाजी में रविवार सुबह जनसभा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गुजरात में विकास पागल हुआ है, यह हकीकत है। गुजरात में कांग्रेस आम लोगों की सरकार बनाएगी। कांग्रेस आई. टी. सेल के कार्यकर्ताओं को भी राहुल ने संबोधित किया।
पालनपुर में बच्चों को चाकलेट भी बांटी। सभा में उन्होंने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की टोपी भी पहनी। उन्होंने कहा कि गुजरात में 22 साल से भाजपा की सरकार है और यहां के लोग दुखी हैं। बाढ़ में 500 करोड़ की घोषणा की लेकिन लोगों को पैसा नहीं मिला, केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला। मनरेगा में कांग्रेस ने 35 हजार करोड़ रुपए दिए।
ASEAN समिट: एक ही रंग में रंगे मोदी-ट्रंप और शिंजो आबे, द्विपक्षीय मीटिंग कल
राहुल ने पूछा- गुजरात में क्यों नहीं दिखती नैनो
नरेन्द्र मोदी ने केवल टाटा कंपनी को 33 हजार करोड़ रुपए दिए लेकिन एक भी नैनो कार नहीं दिखती। यह जनता का पैसा है। केवल टाटा को ही नहीं, 5-10 बड़े उद्योगों को जनता का पैसा दिया। नर्मदा का पानी भी 5-10 उद्योगों को ही दिया।
चुनाव में कहा कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन रोज जितने लोगों को रोजगार देता है, उतना नरेंद्र मोदी नहीं दे सके। नोटबंदी के कारण 100 लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि क्या गलती की जो पसीना बहाने वाले किसानों का कर्जा माफ नहीं किया और उद्योगों का कर्जा माफ किया।
सेबी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को बेईमान बताया लेकिन मोदी चुप रहे। मोदी खुद को चौकीदार कहते थे लेकिन वे चौकीदार नहीं, भागीदार हैं। राहुल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी और लोगों के लिए काम करेगी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi