scriptराहुल के वार पर राजनाथ सिंह का पलटवार, आग लगाकर सत्ता में आती है कांग्रेस | Rajnath singh hit on rahul gandhi speech | Patrika News

राहुल के वार पर राजनाथ सिंह का पलटवार, आग लगाकर सत्ता में आती है कांग्रेस

locationनई दिल्लीPublished: Dec 17, 2017 07:30:52 pm

Submitted by:

Prashant Jha

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने आग लगाकर सरकार बनाई है, तो वह कांग्रेस है। भाजपा तो हमेशा इस आग को बुझाने की कोशिश की है।

rajnath , rajnath on rahul gandhi, rajnath singh on congress, rahul gandhi, sonia gandhi, bjp
बेंगलूरु: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस कभी धर्म के नाम पर तो कभी आरक्षण के नाम पर आग लगाकर सत्ता में आती है। शहर के पुराने हवाई अड्डा रोड पर स्थित सर एम विश्वेश्वरय्या मैदान में भाजपा की परिर्वतन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री सिंह ने
कहा कि कांग्रेस आरक्षण की राजनीति के जरिए कर्नाटक को बांटने की कोशिश कर रही है। परोक्ष रूप से लिंगायत-वीरशैव अगल धर्म विवाद को लेकर कांग्रेस और सिद्धरामय्या की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस
सरकार कर्नाटक में राज करने के लिए इसे बांटना चाहती है।
सत्ता की भूखी है कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता की भूखी है। सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने मुस्लिमों को आरक्षण देने का मुद्दा उठाया और कहा कि संविधान में ऐसा कोई नियम नहीं है फिर भी मुस्लिम समुदाय से आरक्षण का झूठा वादा किया गया और बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप से मामले को रफा-दफा कर दिया
गया। उन्होंने अपने संबोधन में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
कांग्रेस की नीति गलत

हालांकि, इस मौके पर भी राहुल पर वार करने से नहीं चूके। उन्होंने राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दिए गए बयान कि भाजपा देश में आग लगा रही है, पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या भाजपा की नीतियों की वजह से देश
सांप्रदायिकता, आतंकवाद और नक्सलवाद की आग में जल रहा है? क्या कश्मीर में आग भाजपा की नीतियों की वजह से लगी है? अगर किसी ने यह सब किया है तो वह है सिर्फ कांग्रेस। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने आग लगाकर सरकार बनाई है, तो वह कांग्रेस है। भाजपा तो हमेशा इस आग को बुझाने की कोशिश की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो