scriptचीन को भारत की ताकत का अंदाजा हो गया-गृहमंत्री राजनाथ सिंह | Rajnath Singh says China understand india power | Patrika News

चीन को भारत की ताकत का अंदाजा हो गया-गृहमंत्री राजनाथ सिंह

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2017 06:00:31 pm

Submitted by:

Prashant Jha

राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन डोकलाम विवाद के दौरान पड़ोसी देश भारत की ताकत को अच्छी तरह से समझ गया और अब दोनों देशों के बीच कोई विवाद नहीं है।

rajnath, rajnath on pak, rajnath on china
लखनऊ : उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में कहा कि चीन भारत की ताकत को समझ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन डोकलाम विवाद के दौरान पड़ोसी देश भारत की ताकत को अच्छी तरह से समझ गया और अब दोनों देशों के बीच कोई विवाद नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘चीन के साथ हमारा विवाद सुलझ गया है। चीन को भारत की ताकत समझ आ गई है। अब चीन की ओर से कोई गड़बड़ी नहीं होगी।
डोकलाम पर भारत-चीन में थी तनातनी

बताते चले कि पिछले कुछ महीनों से सिक्किम के पास डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच ज्यादा तानतानी दिखी थी। दोनों राष्ट्रों के सैनिकों के बीच की बार विवाद की खबरें भी सामने आई। चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सेना के जवानों के साथ बदसलूकी भी की गई। लेकिन भारत के अड़ने के बाद चीन पीछे हट गया। उन्होंने कहा कि भारत की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है और चीन समझ गया है कि भारत कमजोर राष्ट्र नहीं है।
दुनिया में भारत की अलग पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ‘हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। और पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र भारत को आज अलग नजरिए से देख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने यह फैसला किया कि बड़े-बड़े बैंकों के दरवाजे पर केवल टाटा, बिड़ला और अंबानी नहीं होनी चाहिए बल्कि हिंदुस्तान के गरीबों को भी वहां तक पहुंच होनी चाहिए।
राजनाथ ने पाक पर साधा निशाना
संसदीय क्षेत्र लखनऊ में लोधी सम्मेलन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों को भेजने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन वह नाकाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार 5 से 10 को मार रहे हैं। भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रहा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/919472717081976832?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो