scriptकांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है, सरकार पूरी ममद करेगी: राजनाथ | Rajnath Singh slams Rahul Gandhi for 'misleading' farmers | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है, सरकार पूरी ममद करेगी: राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया

Apr 19, 2015 / 10:19 pm

भूप सिंह

Rajnath Singh

Rajnath Singh

चंदौली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार खराब मौसम तथा ओलावृष्टि के कारण पीडित किसानों की मदद करने को तैयार हैं। सिंह रविवार को यहां बरसात और ओले गिरने से बर्बाद फसलों का जायजा देने के बाद किसान महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साथ भी मिलकर खराब मौसम तथा ओलावृष्टि के कारण पीडित किसानों की मदद करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के अन्नदाता को फिर से मजबूत बनाने को तैयार है। ऎसे में हमें राज्य सरकार के साथ मिलकर किसान की मदद करने में कोई ऎतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामूहिकता में भरोसा रखते हैं। केंद्र तो देश के किसानों के दुख-दर्द बांट हीं रही है, अगर राज्य सरकार भी इसमें पूरा सहयोग करे तो बेहतर रहेगा।

सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को प्राकृतिक आपदा का 506 करोड़ रूपए जारी कर दिया है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे के दौरान कई रूके हुए फैसलों को चुटकी बजाकर कर हल कर दिया। महापंचायत में उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और उन्हें भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार तैयार है। किसानों की मदद में कोई कमी नहीं होगी।

Home / Political / कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है, सरकार पूरी ममद करेगी: राजनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो