राजनीति

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कभी नहीं कहा 15 लाख खाते में जाएंगे

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कभी नहीं कहा 15 लाख खाते में आएंगे
कश्मीर को कभी देश से अलग नहीं होने देंगे

नई दिल्लीApr 09, 2019 / 05:59 pm

Mohit sharma

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कश्मीर को अलग नहीं होने देंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पर को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे हमलों का मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा कि 15 लाख रुपये लोगों के खातों में आएंगे। विपक्षी नेताओं पर की जा रही छापेमारी पर विपक्ष के आरोपों को भी उन्होंने गलत करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं, ईडी इनपुट पर कार्रवाई करने वाली एजेंसी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को दोषी ठहराना गलत है।

 

 

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

यह प्रकिया सालों से चल रही है, आज शुरू नहीं हुई। ऐसा किसी के निर्देश पर नहीं किया जा रहा है। हां, चुनाव आयोग सरकार से सुरक्षा मांगता है तो सरकार उसका अनुपालन करती है। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी भी चुनाव आयोग के ही आदेश पर की गई है, न कि सरकार के निर्देश पर। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी से बात कर रहे थे।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

बालाकोट हमले राजनाथ सिंह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा गया कि कोई नागरिक हताहत न हो। उन्होंने कहा कि बालाकोट पर विपक्ष सरकार से सवाल करे, सेना से सबूत न मांगे। फारूक अब्दुल्ला के बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 को हटा दिया जाता है, तो संभवत कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा। लेकिन कश्मीर कभी भी भारत से अलग नहीं होगा। कोई भी ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती।

 

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

इस दौरान उन्होंने कश्मीर में दो प्रधानमंत्री वाले उमर अब्दुल्ला के बयान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में यह स्पष्ट कर दिया कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो अनुच्छेद 35 ए को निरस्त कर दिया जाएगा। भारत में दो राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों का कोई सवाल नहीं।

Home / Political / राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कभी नहीं कहा 15 लाख खाते में जाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.