scriptकन्हैया कुमार को टक्कर देने के लिए भाजपा ने कसी कमर, ये हो सकते हैं बीजेपी के उम्मीदवार | rakesh sinha may be contest against kanhaiya kumar in lok sabha | Patrika News

कन्हैया कुमार को टक्कर देने के लिए भाजपा ने कसी कमर, ये हो सकते हैं बीजेपी के उम्मीदवार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2018 01:48:59 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

बेगूसराय से कन्हैया कुमार को टक्कर देने के लिए भाजपा इन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Kanhaiya kumar

कन्हैया कुमार को टक्कर देने के लिए भाजपा ने कसी कमर, ये हो सकते हैं बीजेपी के उम्मीदवार

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इतना ही नहीं उम्मीदवार का भी चयन शुरू हो गया। खासकर बिहार में, जहां बेगूसराय सीट का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार होंगे। वे सीपीआई के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, भाजपा ने भी इस सीट पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा यह है कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को भाजपा यहां टिकट देने जा रही है।
rakesh sinha
राकेश सिन्हा की ट्वीट से मची खलबली

दरअसल, लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट को लेकर राकेश सिन्हा ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कुछ वामपंथी मेरे भविष्य को लेकर ट्वीटर पर बहुत चिंतित हैं। वे बेगूसराय के लोकसभा चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए मन भर गाली दे रहे हैं। इतना समय और ऊर्जा वे मार्क्स को भारतीय संदर्भ में समझने में लगाते तो शायद उनकी मानसिक उन्नति होती। बेगूसराय में भगवा बयार उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है। सिन्हा के ट्वीट के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि वे लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कन्हैया कुमार को टक्कर दे सकते हैं। गौरतलब है कि राकेश सिन्हा दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं। इतना ही नहीं उन्हें संघ विचारक भी माना जाता है। साथ ही वे मूलरूप से बेगूसराय के ही रहनेवाले हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा इस सीट से उन्हें उतार सकती है।
https://twitter.com/RakeshSinha01/status/1036292209430200323?ref_src=twsrc%5Etfw
वर्तमान में भाजपा के भोला सिंह हैं यहां से सांसद

गौरतलब है कि एक समय था कि यहां वामपंथ का बोलबाला था। लेकिन वर्तमान में इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भोला सिंह यहां से भाजपा के सांसद हैं। लेकिन इस बार उनका टिकट कटने की चर्चा है। इस बार यहां दो विचारधाराओं की टक्कर हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो