राजनीति

Ram Mandir Bhoomi Pujan : CM अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर कहा – आने वाले समय में भारत Super Power बने

Ram Mandir Bhoomi Pujan के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने देश को बधाई दी।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि भगवान राम ( Bhagwan Ram ) के आशीर्वाद से भारत सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने।
साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के फैसले से साफ हुआ था राम मंदिर निर्माण ( Ram Mandir Nirman ) का रास्ता।

नई दिल्लीAug 05, 2020 / 02:02 pm

Dhirendra

Ram Mandir Bhoomi Pujan के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने देश को बधाई दी।

नई दिल्ली। अयोध्या ( Ayodhya ) में बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन ( Ram Mandir Bhoomi Poojan ) के से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने ट्विट कर पूरे देशवासियों को को बधाई दी है। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा है कि भगवान राम ( Bhagwan Ram ) के आशीर्वाद से भारत दुनिया को सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने।
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1290865593885720576?ref_src=twsrc%5Etfw
केजरीवाल ने लगाया जय श्री राम का नारा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत ( India ) दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र ( Super Power ) बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!
https://twitter.com/hashtag/LordRam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर सियासी नजाकत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Fromer UP CM Akhilesh Yadav ) ने भी इस ट्वीट कर लिखा है कि जय महादेव जय सिया-राम जय राधे-कृष्ण जय हनुमान भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व व श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें!
आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरूषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: नए दौर का आगाज, आज PM Modi करने जा रहे हैं BJP का एक और वादा पूरा
आपको बता दें कि अयोध्या में आज भूमि पूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी ( pm modi ) शामिल हुए हैं। इस समय भूमि पूजन ( Bhoomi Poojan ) जारी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी आज अयोध्या ( Ayodhya ) में मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।
साल 2019 में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के फैसले के बाद आज से राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजा की जा रही है। पीएम यहां 40 किलो की चांदी की ईंट बतौर नींव की ईंट रखकर शिलान्यास करेंगे।
इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस के चलते बहुत गिने-चुने लोगों को ही आमंत्रण भेजा गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ( RSS Chief Mohan Bhagwat ) भी शामिल हैं।

Home / Political / Ram Mandir Bhoomi Pujan : CM अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर कहा – आने वाले समय में भारत Super Power बने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.