scriptपश्चिम बंगाल: रामनवमी पर VHP को झटका, पुलिस ने संगठन की रैली को नहीं दी इजाजत | Ram navami rally of VHP stopped by kolkata police | Patrika News

पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर VHP को झटका, पुलिस ने संगठन की रैली को नहीं दी इजाजत

Published: Apr 13, 2019 11:57:56 am

Submitted by:

Shweta Singh

VHP की रैली को नहीं मिली इजाजत
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाइक रैली निकालने से रोका
700 रैलियां निकालने का था प्लान

Ram Navmi rally

पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर VHP को झटका, पुलिस ने संगठन की रैली को नहीं दी इजाजत

नई दिल्ली। रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद के प्लान को तगड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में पुलिस ने VHP को रैली निकालने की इजाजत देने से मना कर दिया। जानकारी मिल रही है कि संगठन के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालने जा रहे थे, लेकिन उससे ठीक पहले ही कोलकाता पुलिस ने इसपर रोक लगा दी।

राम की तस्वीर के साथ भगवा झंडा भी

बताया जा रहा है कि इसके साथ ही VHP कार्यकर्ताओं को यह भी हिदायत दी गई थी कि वे रैली के दौरान राम की केवल एक ही तस्वीर का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस की इजाजत नहीं मिलने के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने राम की तस्वीर के साथ-साथ भगवा झंडे के साथ स्थानीय रैली निकालने की कोशिश की। रैली न निकाल पाने के कारण VHP कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है।

यह भी पढ़ें
-

यमुना की सफाई के लिए सरकार ने की देरी और दिया अधूरा एक्शन प्लान, अब हर महीने 1 करोड़ का जुर्माना

700 रैलियां निकालने की थी योजना

आपको बता दें कि पहले ही ये खबरें आईं थीं कि पश्चिम बंगाल में राम नवमी पर VHP भव्य आयोजन की तैयारी में है। दावा किया गया था कि संगठन के कार्यकर्ता राज्यभर में 700 रैलियां निकालेंगे। सिर्फ इस्लामपुर की रैली में ही लाखों के जुटने का दावा किया जा रहा था। गौरतलब है कि बीते वर्ष रामनवमी 2018 के जुलूस में हिंसा भड़का था। वहां के रानीगंज में एक जुलूस को लेकर दो गुटों में हिंसा हो गई थी जिसमें एक प्रदर्शनकारी ने आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अरिदंम दत्ता चौधरी पर बम फेंक दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो