scriptरामचंद्र गुहा ने बीफ खाते हुए पोस्ट की फोटो, बोले- भाजपा के शासन में जादुई सुबह | ramchandra guha eats beef in goa post photo on twitter | Patrika News

रामचंद्र गुहा ने बीफ खाते हुए पोस्ट की फोटो, बोले- भाजपा के शासन में जादुई सुबह

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2018 07:54:44 am

रामचंद्र गुहा ने बीफ खाते हुए पोस्ट की फोटो, बोले- भाजपा के शासन में जादुई सुबह

guha

रामचंद्र गुहा ने बीफ खाते हुए पोस्ट की फोटो, बोले- भाजपा के शासन में जादुई सुबह

नई दिल्ली। जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है। उनकी इस तस्वीर के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। गुहा इस तस्वीर में वो बीफ खाते दिख रहे हैं। इसकी जानकारी खुद रामचंद्र गुहा ने दी है। उन्होंने कहा है कि वे गोवा के दौरे पर हैं, और ओल्ड गोवा में एक शानदार सुबह गुजारने के बाद लंच में उन्होंने बीफ खाया।
https://twitter.com/Ram_Guha/status/1070985604794593286?ref_src=twsrc%5Etfw
ये किया ट्वीट
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, “ओल्ड गोवा में जादुई सुबह गुजारने के बाद हमने पणजी में लंच किया, चूंकि गोवा बीजेपी शासित राज्य है, इसलिए जश्न में मैंने बीफ खाने का फैसला किया.” गुहा ने गोवा की कई और तस्वीरें पोस्ट की हैं।

भाजपा की ओर से आई कड़ी प्रतिक्रिया
जाहिर इस तरह की पोस्ट के बाद भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आनी थी, हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही भाजपा के पूर्व सांसद बलबीर पुंज ने रामचंद्र गुहा के इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, आप बीफ खाकर और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर लंच का आनंद नहीं ले रहे हैं, आप जान बूझकर लाखों लोगों के विश्वास का मजाक उड़ा रहे हैं, ये आपको सूट करता है, ये देखना मुश्किल नहीं है कि आपकी ‘सेकुलर’ मानसिकता ने कैसे आपको संवेदनहीन इंसान में बदल दिया है।
दरअसल पिछले लंबे वक्त से गुहा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से नाराज हैं। यही नहीं कई बार वे भाजपा की आलोचना भी कर चुके हैं फिर चाहे वो वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या हो या फिर गुजरात की एक
यूनिवर्सिटी में पढ़ाने से इनकार करने का फैसला।
आपको बता दें कि इतिहासकार रामचंद्र गुहा हाल में गुजरात की अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाने से इनकार कर दिया था। अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने उन्हें पढ़ाने का ऑफर दिया था जिसका छात्र संगठन एबीवीपी ने विरोध किया था। एबीवीपी ने कहा था कि यूनिवर्सिटी को इंटेलेक्चुअल्स की जरूरत है, एंटीनेशनल्स की नहीं। इसके बाद गुहा ने यूनिवर्सिटी के ऑफर को ठुकरा दिया था।
स्वतंत्र लेखकों और पत्रकारों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
इसके अलावा पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद भी रामचंद्र गुहा ने केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भारत में स्वतंत्र लेखकों और पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें सताया जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है. लेकिन, हमें चुप नहीं होना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो