scriptसंसद में फिर हंगामे के आसार, रेणुका चौधरी ने किरण रिजिजू के खिलाफ दिया प्रिविलेज नोटिस | Renuka Chowdhury moves privilege motion against Kiren Rijiju | Patrika News

संसद में फिर हंगामे के आसार, रेणुका चौधरी ने किरण रिजिजू के खिलाफ दिया प्रिविलेज नोटिस

Published: Feb 09, 2018 11:55:11 am

Submitted by:

Chandra Prakash

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। राज्यसभा में आज भी हंगामे के आसार हैं।

Renuka Chowdhury
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर छिड़ा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। राज्यसभा में पीएम द्वारा चौधरी की हंसी का मजाक उड़ाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया था, जिसे लेकर आज रेणुका चौधरी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। गुरुवार को इस मुद्दे पर राज्यसभा में मौहाल काफी गहमागमी वाला था लेकिन आज भी हंगामे के पूरे आसार हैं।
https://twitter.com/ANI/status/961801794094481409?ref_src=twsrc%5Etfw
रिजिजू ने शेयर किया था नोटिस
दरअसल केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रामायण सीलियर का एक छोटा सा हिस्सा दिखाया गया है। वीडियो में रावण की बहन शूर्पनखा जोर-जोर से हंस रही है। एक मिनट 39 सेंकेड के इस वीडियो में लक्षम्ण उसका नाक काटते भी दिखाई देते हैं। यह वीडियो नरेंद्र मोदी-ट्रू इंडियन के पेज से रिजिजू ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि पीएम मोदी ने आज रामायण सीरियल के दिनों की याद दिला दी।
https://twitter.com/KirenRijiju/status/961478207345053696?ref_src=twsrc%5Etfw
रिजिजू ने दी सफाई
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगी। वहीं मामला तूल पकड़ने पर रिजिजू ने कहा कि मैंने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे देश देख रहा है। मैंने उसमें किसी का नाम नहीं लिखा है।
अपनी हंसी के लिए सुर्खियां बटोरने वाली करोड़पति रेणुका शेयर में लगाती है पैसा, जानिए कितनी है दौलत

मोदी के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार हनन का प्रस्‍ताव
बुधवार को राज्‍यसभा में भी पीएम नरेन्‍द्र मोदी के रामायण कटाक्ष पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के हंगामे को देखते हुए राज्‍यसभा को 12 बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा था। कांग्रेस ने पीएम मोदी से इस मामले में माफी की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे कम पर पार्टी समझौता नहीं करेगी और राज्‍यसभा नहीं चलने देगी।
राज्यसभा आखिर हुआ क्या था?
दरअसल जब पीएम राज्यसभा में अपनी बात रख रहे थे तब भी कांग्रेस नेता हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से राज्यसभा में हंसी के ठहाके लगने लगे। उसी समय पीएम मोदी भाषण पर कांग्रेस की सीनियर नेता रेणुका चौधरी जोर-जोर से हंस रही थीं। रेणुका की इस हंसी से पीएम के भाषण में रुकावट आ रही थी। तो पीएम ने उनकी तुलना रामायण के सीरियल से कर दी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो