राजनीति

रालोद ने 2024 के लिए बनाया ये मास्टर प्लान, संगठन की धार से भाजपा को चित करने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मिली सफलता से उत्साहित राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयंत ने अब 2024 के आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत ने पश्चिमी उप्र में भाजपा को आम चुनाव 2024 में चित करने की तैयारी के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत रालोद पहले अपना संगठन मजबूत करेगी। इसकी तैयारी भी राष्ट्रीय लोकदल ने शुरू कर दी है।

Apr 01, 2022 / 03:34 pm

Kamta Tripathi

रालोद ने 2024 के लिए बनाया मास्टर प्लान, वेस्ट में भाजपा को चित करने की तैयारी

उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन पर फोकस करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयंत ने 2024 की तैयारी को ध्यान में रखकर तीन सदस्यीय समिति गठित की है। जिसकी जिम्मेदारी संगठन केा मजबूत करना हेागा। इस तीन सदस्यीय कमेटी में रालोद राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव के अलावा केपी चौधरी व चौधरी प्रवीण सिंह शामिल हैं। समिति पार्टी ढांचे में परिवर्तन का रोडमैप बनाएगी। जिसमें आम चुनाव 2024 की बुनियाद रखी जाएगी। समिति आगामी 15 अप्रैल तक प्रदेश के जिलों के दौर पर रहेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को सौंपेगी।
विधानसभा चुनावी नतीजों का अध्ययन भी यह समिति करेगी।
समिति जिलों में जाकर देखेगी कि राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मानना है कि संगठन चुनाव लड़ता है यदिं संगठन मजबूत रहेगा तो पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। समिति संगठन में बदलाव कहां पर होना है इसकी जांच करेगी। इसी के साथ ही मूल ढांचे में परिवर्तन की संभावना भी तलाश करेगी। रालोद सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दे मजबूती से उठाएगी। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए हैं कि बढ़ रही महंगाई और रोजाना बढ़ रहा पेट्रोल-डीजल का दाम के अलावा गरीब व मध्यम वर्ग पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को मुद्दा बनाकर उठाए। रालोद किसानों के मुद्दे मजबूती से उठाएगी। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों को साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : Meerut RTO News : नए वाहनों के पंजीकरण शुल्क के साथ 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस शुल्क में आठ गुना बढ़ोत्तरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर रालोद को संजीवनी मिली है। गठबंधन में रालोद ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से आठ पर जीत हासिल की। पार्टी को इस बार तीन प्रतिशत वोट मिला। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 1.78 प्रतिशत वोट ही मिला था। रालोद पिछले कई सालों से अपनी खोई सियासी जमीन तलाश रही थी। जो उसे इस विधानसभा चुनाव में मिल गई।

Home / Political / रालोद ने 2024 के लिए बनाया ये मास्टर प्लान, संगठन की धार से भाजपा को चित करने की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.