अनंत सिंह की एंट्री के समर्थन में RLSP
रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नागमणि ने अनंत सिंह के महागठबंधन में आने को लेकर बयान दिया। उन्होंने अनंत सिंह की एंट्री का समर्थन किया। नागमणि ने अनंत सिंह का स्वागत करते हुए मुंगेर लोकसभा सीट पर उनकी दावेदारी का समर्थन किया है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव अनंत सिंह की महागठबंधन में एंट्री के खिलाफ हैं।
क्या कहा नागमणि ने?
नागमणि ने अनंत सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि वो मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं और उनके पास अच्छा-खासा जनाधारा भी है। नागमणि ने कहा कि वो मुंगेर सीट से महागठबंधन के सबसे बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं। अगर महागठबंधन उन्हें टिकट दे तो वे काफी वोटों से जीतेंगे।
– नागमणि ने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अनंत सिंह को गुंडा-बदमाश कहता है तो वो उनके (अनंत सिंह) में गलत जानकारी रखते हैं।
– नागमणि ने कहा कि भले ही कोई अनंत सिंह का विरोध करे, लेकिन उनकी एंट्री को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी बात की है।
अनंत सिंह की एंट्री पर तेजस्वी vs तेज प्रताप
आपको बता दें कि अनंत सिंह की महागठबंधन में एंट्री को लेकर सिर्फ तेजस्वी का रालोसपा से ही नहीं बल्कि अपने भाई तेज प्रताप यादव से भी विरोध चल रहा है।
– तेजप्रताप यादव ने अनंत सिंह का महागठबंधन में स्वागत किया तो उनके भाई तेजस्वी यादव ने साफ-साफ कह दिया कि अनंत सिंह जैसे बैड एलीमेंट के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है।
– वहीं इस पूरे सियासी घमासान के बीच अनंत सिंह का कहना है कि वो मुंगेर से जरूर चुनाव लड़ेंगे, भले ही उन्हें निर्दलीय लड़ना पड़े। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बड़े जनाधार वाला तथा अपना पसंदीदा नेता भी बताया है।