scriptएनडीए में बगावत, रालोसपा ने की अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा, प्रत्याशी घोषित | rlsp supremo upendra kushwaha big announcement for election | Patrika News

एनडीए में बगावत, रालोसपा ने की अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा, प्रत्याशी घोषित

locationनई दिल्लीPublished: Oct 30, 2018 07:25:44 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा ऐलान किया है।

upendra

एनडीए में बगावत, रालोसपा ने की अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा, प्रत्याशी घोषित

नई दिल्ली। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सियासी गरमी तेज होती जा रही है। कहीं, गठबंधन तो कहीं बगावत। खासकर, एनडीए में सबसे ज्यादा खींचतान चल रही है। इसी कड़ी में एनडीए के सहयोगी दल रालोसपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने 66 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश में नहीं होगा गठबंधन

दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। यहां वे अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में उनकी पार्टी 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस घोषणा के साथ सियासी हलचल तेज हो गई। क्योंकि, भाजपा और कांग्रेस मध्यप्रदेश की मुख्य पार्टियां हैं। कुशवाहा के अकेले चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान हो सकता है।
भूपेन्द्र यादव से कुशवाहा ने की मुलाकात

कुशवाहा ने कहा कि बिहार में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। कुशवाहा ने कहा कि हम पिछली बार तीन सीटों पर चुनाव लड़े थे। इस बार भी हमनें तीन सीटों की मांग की है और ये जायज भी है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र यादव के साथ पॉजिटिव बातचित हुई है। आगे दोबारा बात होगी, फिर फैसला होगा। बात नहीं बनने पर पीएम से भी बात करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले कुशवाहा ने आज सुबह राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी, जिससे कयास लगाया जा रहा था कि वह इस्तीफा देंगे। हालांकि, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस अफवाह पर विराम लगा दिया। लेकिन, भाजपा-जदयू के बीच फिफ्टी-फिफ्टी सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि अभी उनकी बात हुई है, फिफ्टी-फिफ्टी का मतलब तो 50-50 भी होता है और दस-दस भी होता है। अभी एेसा कुछ नहीं है। हमारी रामविलास पासवान से भी बात होगी। फिर भाजपा से अगले दौर की बात होगी तो फाइनल होगा कि किसे कितनी सीटें मिल रहीं हैं। उन्होंने कहा अभी इंतजार करने की जरूरत है। लेकिन, मध्यप्रदेश को लेकर कुशवाहा ने जो घोषणा की है वो चौंकाने वाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो