scriptबोले रॉबर्ट वाड्रा- देश के लोगों पर कब तक ‘प्रयोग’ करती रहेगी सरकार | Robert Vadra launches attack over RBI announcement on deposits | Patrika News
राजनीति

बोले रॉबर्ट वाड्रा- देश के लोगों पर कब तक ‘प्रयोग’ करती रहेगी सरकार

बीते कल आरबीआई औए वित्त मंत्रालय द्वारा  500 और 1000 के नए नोटों को जमा करने के नए नियम पर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी निशाना साधा है..

Dec 20, 2016 / 02:05 pm

राहुल

Robert Vadra launches attack over RBI announcement

Robert Vadra launches attack over RBI announcement on deposits

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के बाद विपक्षी पार्टियों के हमले तीखे होते जा रहे हैं। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर जनता को हो रही परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। बीते कल आरबीआई औए वित्त मंत्रालय द्वारा 500 और 1000 के नए नोटों को जमा करने के नए नियम पर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी निशाना साधा है।

उन्होंने अपने रॉबर्ट ने अपने फेसबुक वॉल पर एक क्रिएटिव तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है कि कब तक मोदी सरकार खुद को सही साबित करने के लिए देश के लोगों पर एक्सपेरिमेंट करती रहेगी। वाड्रा ने कहा कि अब तो लोग सिर्फ 30 दिसंबर तक ही एक बार ही 5000 तक के नोट जमा कर पाएंगे वह भी स्पष्टीकरण के साथ।
Image result for robert vadra bikes
वाड्रा ने कहा कि पहले हमें बताया कि यह कालाधन खत्म करने की पहल है, फिर आतंकवाद। अब कहा जा रहा कि कैशलेश सोसाइटी बनाओ। यह जो भी है, लेकिन लोगों को इससे बहुत परेशानियां हो रही हैं। लोग अपने रोजगार खो रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि एक अहंकारी शख्स के काल्पनिक मकसद पूरे हो सकें।

आपको बता दें कि कालेधन पर सख्त होते हुए मोदी सरकार ने सोमवार 19 दिसंबर को कहा था कि कोई भी शख्स पुरानी करंसी में 30 दिसंबर तक 5000 तक की राशि जमा कर सकता है, लेकिन इसके साथ उसे यह भी बताना होगा कि उसने अब तक वह नोट जमा क्यों नहीं कराए। वाड्रा ने कहा कि सरकार की सनक और पसंद के कारण लोगों को हो रही परेशानियां देखकर दुख होता है।

Home / Political / बोले रॉबर्ट वाड्रा- देश के लोगों पर कब तक ‘प्रयोग’ करती रहेगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो