scriptसंघ का तंज, ऐन मौके पर मिस्टर इंडिया बन गए राहुल | RSS digs a Jibe on Rahul Gandhi, calls him 'Mr. India' | Patrika News

संघ का तंज, ऐन मौके पर मिस्टर इंडिया बन गए राहुल

Published: Sep 27, 2015 02:40:00 pm

बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा, बताया मिस्टर इंडिया

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आरएसएस नेे अपने मुखपत्र ‘पांचजन्य” में लिखा है कि अखाड़ेबाजों के सरदार मुकाबला शुरु होने से ही पहले ‘मिस्टर इंडिया” की तरह गायब हो गए हैं। हालांकि आरएसएस ने इसमें किसी का नाम नहीं लिया है। संपादकीय में कहा गया है कि धोती और सूट वाले बयान की सलवटें 17वीं बार निकालकर युवराज भी लौट चुके हैं।

साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा गया कि बुजुर्ग पार्टी के जवान मिस्टर इंडिया हमेशा की तरह ऐन मौके पर अचानक गायब हो गए हैं। महज 41 सीटों पर दावेदारी के साथ देश की सबसे पुरानी पार्टी किनारे के किनारे पर ही है। मांझी नाव छोड़कर कहीं चले गए हैं और हमेशा की तरह बूढ़े कंधों पर ही कुनबा पार्टी की डोली ढोने की जिम्मेदारी है।

राहुल के अलावा संपादकीय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा गया। आरएसएस ने कहा कि 27 अगस्त को पटना में सुशासन बाबू के साथ सुशासन के ही सेमीनार में समर्थन की गलबिहयां करने के बाद ‘सरजी” दिल्ली लौट चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो