scriptगुजरात का रण: संघ ने प्लान- B पर शुरू किया काम | RSS plan B for Gujarat election | Patrika News

गुजरात का रण: संघ ने प्लान- B पर शुरू किया काम

Published: Nov 28, 2017 08:00:52 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

गुजरात चुनाव को लेकर संघ ने अपने प्लान बी पर काम तेज कर दिया है।

RSS,BJP,Congress,Gujarat elections,Mohan Bhagwat,
मुकेश केजरीवाल/ नई दिल्ली। गुजरात में चुनाव की अंतिम तारीख सर पर आने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नए सिरे से कमर कस ली है। हाल की राज्य स्तर पर की शीर्ष बैठक में इसने तय किया है कि इसके लिए अनौपचारिक मंचों से ‘संपर्क अभियान’ को तेज किया जाएगा। इनका पूरा जोर राज्य के वोटरों को जातीय आधार पर बंटने से रोकना है। इसके अलावा ये बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और युवाओं को लक्ष्य कर के भी अभियान चलाए जा रहे हैं। चुनाव सिर पर होने के बावजूद राज्य में संघ अब तक बहुत सक्रिय नहीं था। इसके एक वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं, ‘राज्य के ताजा हालात को देखते हुए हमें अपनी दूसरी कार्ययोजना को सक्रिय करना पड़ा। ताजा बैठक में माना गया कि भाजपा को ‘अपने हाल पर छोडऩा ठीक नहीं होगा।’ इसमें दो स्तरीय रणनीति पर काम किया जा रहा है।’
औपचारिक अभियान
संघ के आधिकारिक संगठन से सिर्फ मतदाता जागरूकता अभियान चलेगा। संघ ने संगठन के प्रचार विभाग और संपर्क विभाग के साथ ही सेवा विभाग को भी इसके लिए सक्रिय कर दिया है। तहसील स्तर पर इन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि ये अधिक से अधिक सामाजिक सद्भाव बैठकें कर लोगों को ‘राष्ट्रहित’ की याद दिलाएं।
अनौपचारिक अभियान
संघ के कार्यकर्ता और प्रचारक अनौपचारिक मंचों से खुल कर जातिविरोधी और हिंदुत्व समर्थक सामग्री का प्रचार करने में जुट गए हैं। इसका संयोजन 500 वरिष्ठ स्वयंसेवकों और प्रचारकों को दिया गया है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी जम कर सहारा लिया जा रहा है। सहयोगी संगठनों के जरिए बैठक में संघ के सहयोगी संगठन भी मौजूद थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और विद्या भारती के जरिए खास तौर पर बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और युवाओं को पक्ष में मोडने को कहा गया है। इसी तरह वनवासी कल्याण आश्रम और सेवा भारती आदिवासियों के बीच अनुकूल माहौल बनाने पर जोर दे रही है। गुजरात के शहरों में व्यापारियों के साथ संघ का तालमेल काफी अच्छा रहा है। ऐसे में जीएसटी को ले कर उनकी नाराजगी दूर करने के लिए अलग से कोशिश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो