scriptराहुल गांधी पर संघ का पलटवार, कहा-प्रियंका को RSS में भेजें कांग्रेस उपाध्यक्ष | RSS to Rahul Gandhi Congress vice-president to send Priyanka to RSS | Patrika News
राजनीति

राहुल गांधी पर संघ का पलटवार, कहा-प्रियंका को RSS में भेजें कांग्रेस उपाध्यक्ष

कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच अब राजनीतिक वॉर जुबानी जंग में तब्दील हो गई है।

Oct 12, 2017 / 09:58 am

Mohit sharma

priyanka

नई दिल्ली। कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच अब राजनीतिक वॉर जुबानी जंग में तब्दील हो गई है। संघ ने अब आएसएस में महिलाओं को लेकर दिए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। इसको लेकर संघ ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका को संघ के सत्र में हिस्सा लेने का न्यौता दिया है।

प्रियंका को दिया न्यौता

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह पलटवार राहुल गांधी के उस बयान की प्रतिक्रिया माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आरएसएस में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान का खंडन करते हुए संघ विचारक राकेश सिन्हा ने राहुल की बहन प्रियंका गांधी को आरएसएस के एक सत्र में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। सिन्हा ने कहा कि सत्र में हिस्सा लेने के बाद वह खुद देखें कि संघ में महिलाओं के साथ कैसा बरताव होता है। बता दें कि मंगलवार को गुजरात में एक मीटिंग के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बीजेपी और संघ में महिलाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा कि क्या आपने संघ की शाखाओं में किसी महिला को हाफ पैंट पहने हुए देखा है।

बीजेपी ने की थी मांफी की मांग

राहुल के बयान के निंदा करते हुए संघ प्रचारक ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संघ बारे में कुछ भी नहीं जानते। मैं प्रियंका गांधी को आरएसएस शाखा ज्वाइन करने का निमंत्रण देता हूं। वो खुद आकर चेक कर सकती है कि संघ में महिलाओं के साथ कैसा बरताव किया जाता है। सिन्हा ने कहा कि संघ 90 साल पुराना संगठन है। ऐसे में बिना उसके बारे में जाने इस तरह की टिप्पणी करना कहां तक सही है। इसके अलावा भाजपा नेता और गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने राहुल के बयान पर कांग्रेस से माफी की मांग की थी।

Home / Political / राहुल गांधी पर संघ का पलटवार, कहा-प्रियंका को RSS में भेजें कांग्रेस उपाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो