script

महारैली में ममता का ऐलान, 9 अगस्त से भाजपा भारत छोड़ो अभियान

Published: Jul 21, 2017 07:37:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को शहीदी दिवस पर आयोजित महारैली में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बरसीं।

Mamta Banarjee

Mamta Banarjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को शहीद दिवस सभा में केन्द्र सरकार पर जमकर बरसते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। 9 अगस्त से बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। देश में आपातकाल जैसे हालात बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गोरक्षा के नाम पर आज गोराक्षस तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को सबसे भ्रष्ट करार देते हुए दावा किया कि नोटबंदी अपने आप में घोटाला था। धर्मतल्ला के विक्टोरिया हाउस के सामने लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ आंदोलन का आगाज बिल्कुल भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर 9 से 30 अगस्त तक किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी विपक्षी दलों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि 2019 में मोदी की विदाई तय है।

Image result for mamta banerjee

इमरजेंसी से भी बुरा माहौल
ममता ने कहा कि देश में इस समय इमरजेंसी से भी बुरा माहौल है, नागरिक के अधिकारों को छीना जा रहा है। असली हिंदू भी नकली हिंदू के कारण परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को एक भ्रष्ट पार्टी करार देते हुए सवाल पूछा कि ईडी और सीबीआई का उपयोग यूपी या गुजरात सरकार के खिलाफ क्यों नहीं किया जाता है।

गोरखालैंड आंदोलन समर्थकों को खाद्य पदार्थ वितरित करते स्वयंसेवक, देखें वीडियो-


नोटबंदी को घोटाला बताया
ममता ने कहा कि नोटबंदी अपने आप में एक घोटाला था, पुराने नोट कुछ जेबों में चले गए, नकली नोटों का सिर्फ एक बहाना बनाया गया था। केंद्र सरकार देश की जीडीपी को आगे बढ़ाने में फेल रही है। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा।

Image result for mamta banerjee

सारधा-नारद स्टिंग साजिश
ममता ने कहा कि सारधा घोटाला लेफ्ट सरकार के दौरान हुआ था, तो हमारी जांच क्यों हो रही है? उन्होंने इसे लेकर मानहानि का मामला दायर करने की चेतावनी दी। ममता ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करती हूं कि आप इन घटनाओं से ना घबराएं, बीजेपी वाले हमें तोड़ना चाहते हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी को बंगाल में एक भी सीट नहीं मिलेगी। सरकार ने देश के सभी पड़ोसियों से संबंध बिगाड़ लिए हैं। अब भूटान, नेपाल, बांग्लादेश भी चीन की ओर जा रहे हैं। मोदी सरकार कालिदास की तरह है, जिस डाली पर बैठी है, उसी को काट रही है। उन्होंने कहा कि वो विदेश घूम रहे हैं और देश को बेच रहे हैं। हम इस सरकार के खिलाफ करेंगे या लड़ेंगे।

कुछ गुंडे मिल कर चला रहे हैं देश
ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुंडा तक कह डाला। उन्होंने कहा कि कुछ गुंडे मिल कर देश चला रहे हैं। हम उनके नौकर नहीं हैं। कौन क्या खाएगा और क्या पहनेगा, यही लोग तय कर रहे हैं। ममता ने कहा कि अगर गर्भवती महिला अंडा नहीं खाएगी तो क्या तुम्हारा सिर खाएगी या तुम्हारा भाषण खाएगी।

आवाज उठाने पर सीबीआई और ईडी
ममता ने कहा कि हमने नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाई है, जीएसटी के खिलाफ भी आवाज उठाई और हमें उसके बदले सीबीआई और ईडी मिला। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हजारों हजार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ सीबीआई, ईडी
कोई कार्रवाई नहीं करती।

शहीद परिवार को दो-दो लाख
ममता ने 21 जुलाई 1993 को पुलिस फायरिंग में मारे गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक शहीद परिवार को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

इसलिए मनाया जाता है शहीदी दिवस
21 जुलाई 1993 को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राइटर्स का घेराव किया था। घेराव के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में तृणमूल कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी, जबकि 1 हजार से अधिक घायल हुए थे। तभी से तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो