राजनीति

उत्तर प्रदेश के बाद अखिलेश यादव ने सपा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की भंग

Akhilesh Yadav ने दिल्ली की इकाई को भी भंग कर दिया
एक बार फिर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने में जुटे Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने जारी किया प्रेस नोट

Aug 26, 2019 / 02:52 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में निराशा हाथ लगने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने संगठन में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष एक बार फिर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने में जुटे हैं।

यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी ईकाइयों को भंग करने के बाद अखिलेश यादव ने सोमवार को दिल्ली की इकाई को भी भंग कर दिया।

 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1165904280705847296?ref_src=twsrc%5Etfw

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने दिल्ली इकाई को भंग कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को छोड़कर बाकी प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

अखिलेश ने यहां पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और उसके बाद उत्तर प्रदेश की सभी युवा और जिला इकाइयां भंग कर दी।

राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को हाई कोर्ट से झटका, जज का सुनवाई से इन्कार

 

प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर सपा अध्यक्ष ( Akhilesh Yadav ) ने सभी के पद खत्म कर दिए हैं। अब नए सिरे से नए लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही अखिलेश ने सबसे पहले प्रवक्ता का पैनल भंग कर दिया था।

प्रवक्ताओं को निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी मीडिया में पार्टी की तरफ से अधिकृत बयान जारी नहीं करेगा।

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 2021 में होंगे विधानसभा चुनाव! परीसिमन को तैयार चुनाव आयोग

 

e3.png

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) नया साझेदार ढूंढ रही है।

मोदी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, CBIC के 22 अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट पर भेजा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) से मुलाकात को सपा-सुभासपा में गठबंधन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

 

Home / Political / उत्तर प्रदेश के बाद अखिलेश यादव ने सपा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की भंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.