scriptसांसद बनीं तो जया बच्चन होंगी देश की सबसे दौलतमंद MP, पास में है एक हजार करोड़ की संपत्ति | samajwadi party mp Jaya Bachchan could be richest MP in india | Patrika News

सांसद बनीं तो जया बच्चन होंगी देश की सबसे दौलतमंद MP, पास में है एक हजार करोड़ की संपत्ति

Published: Mar 13, 2018 04:18:47 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

पिछले छह साल में जया बच्चन की संपत्त‍ि बढ़कर दोगुना से भी ज्यादा हो गई है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास एक हजार करोड़ की दौलत है।

Jaya Bachchan richest MP
नई दिल्ली। अपनी संजीदगी और उम्दा एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर और सांसद जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा की उम्मीदवार जया बच्चन देश की सबसे अमीर सांसद बन सकती हैं। इस बात का खुलासा उनके राज्यसभा नामांकन के दौरान हुआ। हलफनामे में दिए गए संपत्ति ब्यौरे के मुताबिक जया की सम्पत्ति पिछले छह साल में तीन गुना बढ़कर एक हजार करोड़ रुपए हो गई है।
बीजेपी के रविंद्र किशोर होंगे बहुती पीछे
अगर जया बच्चन राज्यसभा सांसद बनती हैं तो वो बीजेपी के रविंद्र किशोर सिन्हा को भी पीछे छोड़ते हुए राज्यसभा में सबसे अमीर सांसद हो जाएंगी। वर्ष 2014 में राज्यसभा सदस्य बनते समय सिन्हा ने 857 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी।
2012 में 493 करोड़, 2018 में 1000 करोड़
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपा से राज्यसभा की प्रत्याशी जया बच्चन ने साल 2012 में अपनी संपत्त‍ि 493 करोड़ रुपए बताई थी। वहीं इस साल राज्यसभा के लिए नामांकन भरते समय जया बच्चन ने हलफनामे में अपनी संपत्त‍ि 1,000 करोड़ रुपये घोषित की है। इसका मतलब यह है कि पिछले छह साल में उनकी संपत्त‍ि बढ़कर दोगुना से भी ज्यादा हो गई है।
पति-पत्नी की जोड़ी जाती है इनकम
नामांकन के समय प्रत्याशी को संपत्ति के विवरण में उसके जीवनसाथी का भी ब्यौरा देना होता है। इसलिए कुछ साल पहले नामांकन के दौरान जया और अमिताभ की अचल संपत्ति सिर्फ 152 करोड़ रुपए थी, लेकिन पिछले छह साल में यह करीब तीन गुना बढ़कर 460 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इसी तरह जया की चल संपत्त‍ि पिछले छह साल में 343 करोड़ रुपए से बढ़कर 540 करोड़ रुपए तक हो गई है।
जया के पास 26 करोड़ रुपए के गहने

हलफनामे के मुताबिक जया बच्चन के पास करीब 62 करोड़ रुपए का सोना और गहने हैं। हालांकि इनमें अमिताभ का ज्यादा हिस्सा है। अमिताभ के पास करीब 36 करोड़, वहीं जया के पास 26 करोड़ रुपए के गहने हैं।
लग्जरी कारों की भरमार
जया एवं अमिताभ के पास कई लग्जरी गाडियां भी हैं। उनके पास एक रॉल्स-रॉयल, तीन मर्सिडीज , एक पोर्श और एक रेंज रोवर कारें हैं। अमिताभ के पास एक टाटा नैनो कार और एक ट्रैक्टर भी है।
अमिताभ के पास 9 लाख की पेन, जया के पास 51 लाख की घड़ी
बच्चन दंपत्ति के पास करीब 4 करोड़ रुपए की घड़ियां हैं। इनमें अमिताभ के पास 3.4 करोड़ रुपये की घड़ियां, जबकि जया के पास 51 लाख रुपये की घड़ियां हैं। अमिताभ के पास 9 लाख रुपए कीमत का एक पेन भी है। दोनों के पास भारत के नोएडा, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद, गांधी नगर में प्रॉपर्टी है। जया के पास लखनऊ के काकोरी इलाके में 2.2 करोड़ रुपये की 1.22 हेक्टेयर कृषि भूमि भी है। वहीं अमिताभ के पास बाराबंकी के दौलतपुर इलाके में 5.7 करोड़ रुपये मूल्य के 3 प्लॉट हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो