संजय राउत के इस बयान पर यकीन करें तो राजनीतिक गलियारों में 2022 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राउत ने कहा कि साल 2022 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को राकांपा प्रमुख
शरद पवार (
ncp chief sharad pawar ) के नाम पर विचार करना चाहिए।
फरवरी के पहले सप्ताह में होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव!, एक ही चरण में संपन्न हो सकते हैं राउत ने यह भी दावा किया कि 2022 तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फैसला करने के लिए ‘हमारी तरफ’ पर्याप्त संख्या होगी।
दरअसल, शरद पवार ने महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गठबंधन में कांग्रेस को आने के लिए राजी किया था। इसके लिए दिल्ली आकर उन्होंने कई बार सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी।
यही वजह है कि संजय राउत शरद पवार के प्रति इतने नरम हैं और आगामी राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम पर विचार करने को कह रहे हैं।