scriptवरिष्ठ कांग्रेसी नेता SP Goyal का COVID-19 से निधन, Sonia-Priyanka Gandhi ने जताया शोक | Senior Congress Leader SP Goyal dies due to COVID-19, Sonia, Priyanka Gandhi express condelences | Patrika News

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता SP Goyal का COVID-19 से निधन, Sonia-Priyanka Gandhi ने जताया शोक

locationनई दिल्लीPublished: Aug 14, 2020 05:10:52 pm

गाजियाबाद के सांसद रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ( Senior Congress leader ) सुरेंद्र प्रकाश गोयल ( Surendra Prakash Goyal ) का कोरोना वायरस ( COVID-19 ) से निधन।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) और महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने जताया शोक।
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ( Union Minister General VK Singh ) ने जताया शोक, कहा- कोरोना पॉजिटिव थे गोयल।

Senior Congress Leader SP Goyal dies due to COVID-19

Senior Congress Leader SP Goyal dies due to COVID-19

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) और नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता ( Senior Congress leader ) और पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ( Surendra Prakash Goyal ) के निधन पर शोक व्यक्त किया। गोयल का शुक्रवार को 74 साल की उम्र में कोरोना वायरस ( COVID-19 ) के चलते निधन हो गया। गांधी परिवार के पुराने करीबी रहे गोयल ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।
सोनिया गांधी ने एक संदेश में कहा , “पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल ( SP Goyal ) के दुखद निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनकी सेवा और प्रतिबद्धता की भावना हमेशा याद रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”
https://twitter.com/INCIndia/status/1294174040349790209?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने गोयल को याद करते हुए फेसबुक पर कहा कि उनकी मौत से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस महासचिव ने हिंदी में फेसबुक पर पोस्ट किया, “सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन की खबर मिली। वह कांग्रेस के एक मजबूत और समर्पित नेता थे और एक प्रसिद्ध जन प्रतिनिधि थे। उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।”
इससे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री (सेवानिवृत्त) जनरल वीके सिंह ( Union Minister General VK Singh ) ने भी गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिंह के मुताबिक गोयल कोरोना वायरस पॉजिटिव थे।