scriptपूर्व केंद्रीय मंत्री Raghuvansh Prasad की बिगड़ी तबीयत, एम्स में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा | Seniro Leader Raghuvansh Prasad Health Critical admitted in Delhi AIIMS | Patrika News

पूर्व केंद्रीय मंत्री Raghuvansh Prasad की बिगड़ी तबीयत, एम्स में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2020 06:58:40 pm

पूर्व केंद्रीय मंत्री Raghuvansh Prasad की अचानक बिगड़ी तबीयत
दिल्ली के एम्स में किया गया भर्ती, सांस में तकलीफ के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा
डॉक्टरोंने कहा अगले 48 घंटे है काफी मुश्किल, वेंटिलेटर पर ही रखना होगा

Raghuvansh Prasad Singh health critical

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद की बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद ( Raghuvansh Prasad ) की सेहत बिगड़ गई है। प्रसाद की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी दिल्ली लाया गया है। यहां उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ी गई। उनके शरीर में रक्त संचार नहीं होने की शिकायत हो रही थी। आपको बता दें कि रघुवंश प्रसाद पिछले दिनों कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो चुके हैं।
कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे विवाद में हुई सोनिया गांधी की एंट्री, अभिनेत्री ने पूछे ये बड़े सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद ने हाल में राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि राजद सुप्रीमो ने उन्हें चिट्ठी लिख जल्द स्वस्थ्य होने के बाद बैठकर बात करने की बात कही थी।
इस बीच खबर मिली है कि एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि यहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए रख रही है।
20 दिन पटना एम्स थे भर्ती
रघुवंश प्रसाद हाल में कोरोना वायरस संक्रमण से भी जूझ चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद करीब 20 दिन तक रघुवंश प्रसाद पटना एम्स में भर्ती रहे थे। हालांकि यहां से आने के बाद भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को सांस लेने में लगातार समस्याएं आ रही थीं।
इसके बाद वे पटना से दिल्ली आ गए और एम्स में भर्ती हो गए। यहां पर भी करीब 10-12 दिन तक उन्हें सांस लेने में परेशानी होती रही। इसके साथ ही उन्हें निमोनिया की शिकायत भी हो गई थी। इसके बाद बीती रात रघुवंश प्रसाद को डॉक्टरोंने वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा है।
रघुवंश प्रसाद के करीबी की मानें तो फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की बात कही है। यानी अगले 48 घंटे वे वेंटिलेटर पर ही रहेंगे।

चांद को लेकर नासा का अब तक का सबसे बड़ा मिशन, धरती पर लाया जाएगा चांद छोटा सा हिस्सा!, जानें कैसे चल रही तैयारी
इस वजह से नाराज थे रघुवंश प्रसाद
रघुवंश प्रसाद सिंह राजद में रामा सिंह की एंट्री की खबरों को लेकर नाराज चल रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने इसका पुरजोर विरोध भी किया था। ऱघुवंश प्रसाद के विरोध के चलते ही अब तक रामा सिंह को राष्ट्रीय जनता दल में जगह नहीं मिल सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो