राजनीति

जदयू के फिर अध्यक्ष नहीं बनेंगे शरद यादव

जदयू महासचिव के सी त्यागी ने कहा, शरद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपने तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं

Apr 04, 2016 / 06:55 pm

जमील खान

Sharad Yadav

नई दिल्ली। शरद यादव अब फिर से जनता दल (यू) के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। जनता दल (यू) के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने सोमवार को जारी बयान में कहा, शरद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपने तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं।

उन्होंने पार्टी संविधान में संशोधन करके पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यादव सर्वसम्मति से पार्टी संविधान में संशोधन के बाद तीसरी बार अध्यक्ष बने थे। इन परिस्थितियों को ध्यान में
रखकर यादव के निर्देश पर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की आवश्यक बैठक 10 अप्रेल को दिल्ली में बुलाई गई है।

Home / Political / जदयू के फिर अध्यक्ष नहीं बनेंगे शरद यादव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.