राजनीति

2019 लोकसभा चुनाव मोदी के लिए और कठिन होगा, भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा: शरद यादव

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले इसके रुझान देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव ने भाजपा पर हमला बोला है।

जम्मू-कश्मीर: शरद यादव का बड़ा बयान, विधानसभा भंग करना लोकतंत्र की हत्या

पटना। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले इसके रुझान देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। शरद यादव ने कहा कि 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए और विकट होगा, जिसमें भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।
पटना में मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि आज देश तंग और तबाह हो गया है। यह बात देश में पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे भी बता रहे हैं। इन चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी मेहनत की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
 

अगले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन विपक्षी दलों का गठबंधन होगा। देश में कई मौके ऐसे आए हैं, जिसमें विपक्ष एकजुट हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए कोई चेहरा नहीं था। उन्होंने आगे कहा, “महागठबंधन का पहला लक्ष्य है सारे विपक्षियों को गोलबंद कर इनको रुखसत करना।”
रालोसपा के राजग से अलग होने पर उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि डूबती नौका से उन्होंने कूदने की शुरुआत कर दी है, आगे देखिए डूबती नौका को छोड़कर कितने लोग भागते हैं।

उन्होंने नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा, “यहां (बिहार) में जिन लोगों ने महागठबंधन तोड़ा था, आज साबित हो गया कि बिहार जो रास्ता पकड़ता है उसे आगे चलकर पूरा देश पकड़ता है। बिहार के लोगों ने इसकी शुरुआत कर दी थी।”

Home / Political / 2019 लोकसभा चुनाव मोदी के लिए और कठिन होगा, भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा: शरद यादव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.