scriptमोदी सरकार पर थरूर का बड़ा हमला, 2019 में भाजपा सरकार आने पर भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा | Shashi tharoor targets on modi government | Patrika News

मोदी सरकार पर थरूर का बड़ा हमला, 2019 में भाजपा सरकार आने पर भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा

locationनई दिल्लीPublished: Jul 11, 2018 08:42:28 pm

Submitted by:

Prashant Jha

शशि थरूर मोदी सरकार पर पिछले कुछ समय से लगातार हमला बोल रहे हैं।

shashi tharoor

मोदी सरकार पर थरूर का बड़ा हमला, 2019 में भाजपा सरकार आने पर भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तिरुवअनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस सरकार में अदालत, पुलिस, जांच एजेंसियां और मीडिया को खतरा है। सरकार इन सभी को अपने काबू में कर रखी है। इस सरकार में किसी को बोलने की आजादी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा सरकार बनने पर देश को खतरा है। भाजपा सरकार आने पर भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। शशि थरूर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा की ये सरकार हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतो के रूप में काम करेगा, वह अल्पसंख्यकों की समानता को हटा देंगे, वह हिंदू पाकिस्तान बनाएंगे और क्या इसलिए महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और महान नायकों ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था।

https://twitter.com/ANI/status/1017074963281522690?ref_src=twsrc%5Etfw
संविधान और दीनदयाल उपाध्याय की व्याख्या साथ साथ नहीं

इससे पहले जनवरी 2018 में थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी देश के संविधान को पाक और पवित्र बताते हैं। लेकिन वहीं हिंदुत्व के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नायक के तौर पर सराहते हैं। यह कैसे संभव है कि एक ही समय में उपाध्याय और संविधान की तारीफ की जा रही है। यह दोनोंं बातें एक साथ नहीं हो सकती।
नोटबंदी को सरकार गलत तरीके से पेश किया

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शशि थरुर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला था। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज एक चायवाले को छोड़कर तमाम लोग परेशान है। यह नाम बदलने वाली सरकार और मार्केटिंग वाली सरकार है, जो सेल करना जानती है। बहुत अच्छे सेल्समैन की तरह नोटबंदी गलत विचार था और उसे गलत तरीके से लाया गया। यूपीए के समय में जीएससी का सही निर्णय लिया गया था, लेकिन इसे मोदी सरकार ने गलत तरीके से लागू किया।
कांग्रेस चुनाव के बारे में नहीं देश के बारे में सोचती है

थरुर ने कहा, कांग्रेस चुनाव के बारे में नहीं, बल्कि देश के बारे में सोचती है। कांग्रेस ट्रेंड बदलना चाहती है। इसी वजह से प्रोफेशल कांग्रेस का गठन किया गया है। कांग्रेस चाहती है कि प्रोफेशनल राजनीति में आए, ताकि अच्छी राजनीति हो और देश के लिए नए आइडियाज आ सके।
थरूर ने मोदी के फिटनेस वीडियो पर उठाया सवाल

वहीं शशि थरूर ने पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो पर भी सवाल उठाया । शशि थरूर ने कहा कि इस वीडियो पर 35 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। दरअसल कांग्रेस सांसद ने ट्विटर पर एक लिंक शेयर करते हुए दावा किया था कि योग दिवस पर सरकार ने विज्ञापनों पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए। जिसमें 35 लाख रुपए सिर्फ मोदी के वीडियो पर खर्च किया है। थरूर ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया है और अब प्रचार ही इनके लिए उम्मीद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो