script‘शत्रु’ का भाजपा पर तंज, कर्नाटक में धन बल से सरकार बना रही बीजेपी | shatrughan sinha attack on bjp | Patrika News

‘शत्रु’ का भाजपा पर तंज, कर्नाटक में धन बल से सरकार बना रही बीजेपी

locationनई दिल्लीPublished: May 17, 2018 06:06:03 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में पार्टी जनबल के बदले धनबल से सरकार बना रही है।

shatrughan sinha
नई दिल्ली। बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन, सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद से सियासी बयानबाजी जारी है। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोला है। सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा जुगाड़ और दबाव से सत्ता हासिल करने में लगी है। ‘शत्रु’ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जनबल के बदले धन बल से सरकार बनाने में जुटी है।
कर्नाटक में हो रही लोकतंत्र की हत्या- सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जनता खामोशी से भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है। उन्होंन कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है, वो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा भी हो सकता है।
बिहार में दिखेगा राजनीतिक परिवर्तन

वहीं, बिहार की राजनीति पर सिन्हा ने कहा कि इंतजार कीजिए आने वाले दिनों में बिहार में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव होने जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जल्द ही लोगों को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
देश लोकतंत्र का मातम मना रहा- राहुल गांधी

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा संविधान का मजाक उड़ा रही है, वो कर्नाटक में बगैर बहुमत के सरकार बनानी चाहती है। इस सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है, देश लोकतंत्र का मातम मना रहा है। इधर, राज्यपाल के द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देने के विरोध में सीनियर वकील और भाजपा के पूर्व नेता राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जेठमलानी ने राज्यपाल के फैसले को संवैधानिक शक्ति का
घोर दुरुपयोग बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो